_m.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के सितारे इस समय बुलंदियां छू रहे हैं। वह साल 2026 में एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में खेले गए टी-20 मुकाबले में उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। अब युवा ओपनर बल्लेबाज एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
उन्होने वेलिंग्टन मैच में 38 गेंदों में 113 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के निकले। इसी के साथ उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।
अभिषेक शर्मा नंबर वन पर काबिज
बता दें कि, अभिषेक शर्मा के अब तक इस साल 85 छक्के हो गए हैं। उन्होंने रोहित को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने साल 2023 में 80 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। अब अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर वन बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए कोहली ने शुरू किया अभ्यास, पूरे जोश में दिखे 'किंग'; कई रिकॉर्ड्स तोड़ने का मौका
वेलिंग्टन में खेले गए मैच में भारत ने तीसरे टी20 में 199 रनों का लक्ष्य का पीछा सिर्फ 13.2 में ओवर में ही हासिल कर लिया था। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक की जोड़ी ने सिर्फ पावरप्ले में ही 118 रन ठोक दिए थे। अब सीरीज में भारत की अजेय बढ़त हो गई है।
भारत का सीरीज पर कब्जा
सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला चार विकेट से जीता था। भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। मगर एक गेंद रहते भारत ने तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक की वजह से जीस मिल गई। तीसरे मुकाबले को भारत ने एकतरफा बना दिया और सीरीज पर कब्जा कर लिया।
यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी के बस की बात नहीं', न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा बल्लेबाज के फ्लॉप होने पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान