
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को उसके घरेलू मैदान पर पांच विकेट से हरा दिया। मुलापाडु स्थित डीवीआर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन छत्तीसगढ़ ने 179 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम ने 35.1 ओवर में 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।
छत्तीसगढ़ की जीत में अमनदीप खरे और अनुज तिवारी की बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। अमनदीप ने पहली पारी में नाबाद 89 रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाई। जबकि दूसरी पारी में अनुज तिवारी ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पहली पारी में गेंदबाजों ने आंध्र को 231 रन पर समेटा: आंध्र प्रदेश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टीम पहली पारी में 73.2 ओवर में 231 रन बनाकर आलआउट हो गई। एसवी राहुल ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। शशिकांत ने 31 और शेख राशीद ने 24 रन का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से जयंत यादव ने चार विकेट लेकर आंध्र प्रदेश की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। अजय मंडल ने तीन और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने दो विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर के बेटे रोशन केवट का बड़ा कमाल, उमरिया से पहली बार MP रणजी टीम में चयन
अमनदीप खरे ने दिलाई पहली पारी में बढ़त आंध्र प्रदेश के 231 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 107.3 ओवर में 237 रन बनाए। इस तरह टीम ने पहली पारी के आधार पर छह रन की बढ़त हासिल की। छत्तीसगढ़ की ओर से अमनदीप खरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 89 रन बनाए। उन्होंने धैर्य के साथ पारी संभाली और टीम को बढ़त तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- सरगुजा के लाल का बड़ा कमाल, गांव की पिच से पूरा किया रणजी का सफर, किसान के बेटे ने छत्तीसगढ़ टीम में बनाई जगह