IND vs NZ: क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड ने गंवाए 5 विकेट, फिलिप्स और ब्लंडर की साझेदारी से संभला
पहला सत्र तो न्यूजीलैंड के नाम रहा जहां उसने सिर्फ एक ही विकेट खोया, लेकिन दूसरे सत्र में टीम ने तीन विकेट खो दिए।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 02:31:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 02:31:18 PM (IST)
पहला सत्र रहा न्यूजीलैंड के नाम,HighLights
- पहला सत्र रहा न्यूजीलैंड के नाम
- एक स्कोर पर गिरे तीन विकेट
- आकाशदीप ने झटके 2 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन कीवी टीम ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडल की साझेदारी से न्यूजीलैंड की पारी संभली है।
पहला सत्र तो न्यूजीलैंड के नाम रहा जहां उसने सिर्फ एक ही विकेट खोया, लेकिन दूसरे सत्र में टीम ने तीन विकेट खो दिए। हालांकि, आखिरी सत्र में कुछ हद तक यह टीम संभलने में सफल रही।
पहला सत्र न्यूजीलैंड के नाम
बता दें कि, मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को संभली हुई शुरुआत दी और पहले सत्र में एक विकेट खोकर 110 रन बना लिए। इसके बाद दूसरे सत्र में इसी स्कोर पर तीन कीवी बल्लेबाज आउट हो गए।
एक स्कोर पर गिरे तीन विकेट
पहले आकाशदीप ने टॉम लैथम की पारी का अंत किया। लैथम 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेनरी निकल्स भी इसी स्कोर पर अंशुल कंबोज का शिकार बने। रचिन रविंद्र को बिना खाता खोले आकाशदीप ने चलता किया। एक स्कोर पर न्यूजीलैंड के चार विकेट गिर गए।
छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी
पांच विकेट गिरने के बाद कीव टीम को ग्लेन फिलिप्स (36) और टॉम ब्लंडल (53) ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 62 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं।
आकाशदीप के नाम 2 विकेट
भारत की ओर से पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट आकाशदीप 2 और गुरनूर, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर के खाते में एक-एक विकेट आया है। टेस्ट में डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने ओपनर डेवॉन कॉन्वे का विकेट झटका।