IND vs NZ: आकाशदीप चोट के कारण मैच से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की अचानक एंट्री, सिराज को मौका नहीं मिलने पर बवाल
29 वर्षीय आकाशदीप इस मैच में शानदार लय में दिख रहे थे। न्यूजीलैंड की पहली पारी में पांच विकेट झटकने के बाद उन्होंने भारत की पारी में भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 12:43:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 12:43:45 PM (IST)
दूसरे टेस्ट मैच से आकाशदीप बाहर,HighLights
- दूसरे टेस्ट मैच से आकाशदीप बाहर
- बल्लेबाजी में बनाए शानदार 29 रन
- सिराज को मौका न मिलने पर बवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाशदीप सिर में चोट (कनकशन) लगने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
टीम मैनेजमेंट ने उनके स्थान पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। हालांकि, इस फैसले के बाद अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बार फिर नजरअंदाज किए जाने से क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है।
कैसे लगी आकाशदीप को चोट ?
29 वर्षीय आकाशदीप इस मैच में शानदार लय में दिख रहे थे। न्यूजीलैंड की पहली पारी में पांच विकेट झटकने के बाद उन्होंने भारत की पारी में भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान उनके हेलमेट पर दो बार तेज गेंद लगी। पहले जैकब डफी और उसके बाद काइल जैमिसन की बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी। मेडिकल जांच में कनकशन की पुष्टि होने के बाद उन्हें एहतियातन टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा।
सिराज को मौका न मिलने पर बवाल
आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मैदान पर उतारे जाने के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। पूरी तरह फिट होने के बावजूद मोहम्मद सिराज को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर न चुने जाने से फैंस बेहद नाराज हैं।
कपिल देव की नाराजगी
कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स सिराज के समर्थन में उतर आए हैं। दिग्गज कप्तान कपिल देव ने भी सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी को लगातार मौके न दिए जाने पर निराशा व्यक्त की है।
मैच का ताजा हाल
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। भारत की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाकर 110 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 143 रन की हो गई। क्रीज पर रचिन रवीन्द्र (46) और डेरिल मिचेल (5) मौजूद है।