
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की युवा अंडर-19 टीम ने एशिया कप में शनिवार को एक विकेट से पाकिस्तान को धूल चटा दी। फाइनल मुकाबले को जीतकर कप अपने नाम किया। हालांकि, यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं था और एक समय पर भारत की हार लगभग तय लग रही थी।
आखिरी जोड़ी के रूप में मोहित उल्वा ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी बेहद खुश नजर आए। वह इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं।
भारत को दी जीत की बधाई
इससे पहले वैभव अंडर-19 टीम के लिए अपना जलवा दिखा चुके हैं। वह कई साल तक इस टीम का हिस्सा रहे हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर जीत की सराहना की। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए।
यह भी पढ़ें- Cricket: सूर्यकुमार यादव का मैदान में आया तूफान, 285 के स्ट्राइक रेट से ठोक दी ताबड़तोड़ फिफ्टी
स्टार ब्वॉय आर्यवीर सहवाग
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जूनियर टीम इंडिया को बधाई दी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे आर्यवीर सहवाग को भी सराहा। उन्होंने एक स्टोरी में लिखा, 'बधाई हो। क्या शानदार मैच था।' वहीं, दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने सहवाग के लिए लिखा, 'स्टार व्बॉय आर्यवीर सहवाग।'
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने 11 साल बाद बनाया बेहद खराब रिकॉर्ड, रोहित शर्मा का भी शर्मनाक प्रदर्शन