IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए कोहली ने शुरू किया अभ्यास, पूरे जोश में दिखे 'किंग'; कई रिकॉर्ड्स तोड़ने का मौका
अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 03:58:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 04:03:23 PM (IST)
विराट कोहली, फाइल फोटोHighLights
- वनडे सीरीज के लिए कोहली ने शुरू किया अभ्यास
- कीवी गेंदबाजों पर रन बरसाने को बेताब कोहली
- 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी एकदिवसीय सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। फटाफट क्रिकेट के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की ही एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है। वह मुंबई में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। इस दौरान वह पूरे रंग में दिखाई दिए। प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित और कोहली का आखिरी विश्व कप
अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह टूर्नामेंट दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का आखिरी टूर्नामेंट होगा। यह दोनों स्टार खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 से पहले ही रिटारमेंट ले चुके हैं।
बता दें कि, विराट कोहली कुछ दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। शुक्रवार को वह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अभ्यास करते हुए दिखे। उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर्स की गेंदों पर अभ्यास किया और तेज गेंदबाजों पर अच्छे शॉट्स खेले। इस दौरान कोहली काफी जोश में दिखे, मानों वह न्यूजीलैंड गेंदबाजों पर रनों की बरसात करने के लिए बेताब हैं।
कई रिकॉर्ड्स तोड़ने का मौका
भारतीय दिग्गज कोहली के सामने कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जिसमें सबसे बड़ा 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड है। विराट अभी तक 86 शतक (30 टेस्ट. 55 वनडे और 1 टी20) लगा चुके हैं।
उन्हें सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 14 शतक और लगाने हैं। इस मुकाम तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन कोहली जिस फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए ये नामुमकिन नहीं लगता।
4 नवंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी। दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंग्टन और तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां मैच क्रमश 13 और 15 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई में होगा।