IND vs NZ: चौथे वनडे में संकट में टीम इंडिया, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट
शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। ओपनर रोहित शर्मा, दिग्गज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मैट हेनरी का शिकार बने।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 12:53:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 01:09:43 PM (IST)
विराट कोहली और रोहित शर्माHighLights
- चौथे वनडे में संकट में भारतीय टीम
- तीन बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट
- मैट हेनरी ने झटके शीर्ष तीनों विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम चौथे वनडे में माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 333 रनों पर ऑलआउट हो गई।
कीवी टीम की ओर से विल यंग ने दमदार शतक लगाया। इसके अलावा टिम सीफर्ट और फिन एलन ने भी अक्रामक पारियां खेली।
न्यूजीलैंड की ओर से मिले 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई। शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। ओपनर रोहित शर्मा, दिग्गज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मैट हेनरी का शिकार बने।
भारत को चौथा झटका
इसके बाद भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया। काइल जैमीसन ने ऋतुराज गायकवाड़ को 5 रनों के निजी स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। क्रीज पर ईशान किशन और हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल मौजूद है।
बता दें कि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली कीवी टीम के लिए विल यंग (125) ने सबसे अधिक रन बनाए। उनके अलावा टिम सीफर्ट (58) ने भी अर्धशतक लगाया। मध्य क्रम में फिन एलन ने 30 गेंदों में 41 रनों की अक्रामक पारी खेली और टीम का स्कोर 333 रनों तक लेकर गए।
भारत की ओर से आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नमन धीर को भी एक-एक सफलता मिली। भारत के तीनों तेज गेंदबाज आज महंगे साबित हुए। इसके अलावा स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने भी 7 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए।