स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है। भारत इस श्रंखला में 2-0 से आगे है। तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया था। आखिरी मुकाबलों के लिए कीवी टीम ने बदलाव किया है। सीरीज में वापसी के लिए दो तेज गेंदबाजों को स्क्वॉड में जगह दी है।
वापसी करना चाहेगी कीवी टीम
बता दें कि, कीवी टीम अब तक एक भी वनडे मैच नहीं जीती है। ऐसे में वह सीरीज में वापसी करना चाहेगी और सीरीज हार का खतरा टालना चाहेगी। वनडे सीरीज में आखिरी दो मुकाबले बचे हैं तो ऐसे में कीवी टीम सीरीज को नहीं जीत सकती है। हालांकि, वह दोनों मुकाबलों को जीतकर बराबरी जरूर करना चाहेगी।
चौथा एकदिवसीय मुकाबला शुक्रवार 13 नवंबर को खेला जाएगा। अगर यह मुकाबला भारत जीत जाता है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगा। दूसरी ओर, मिचेल सैंटनर की लीडरशिप वाली टीम सीरीज में वापसी जरूर करना चाहेगी।
कौन है ब्रेट रैंडल
31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडल ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई है। उन्होंने अब तक 55 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 100 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार 5 विकेट हॉल भी प्राप्त किए हैं। पेसर का भारत के खिलाफ इस सीरीज में डेब्यू करने की संभावना है।
चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड...
मिचेल सैंटनर (C), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (WK), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (WK), विल यंग।
पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड...
मिचेल सैंटनर (C, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (WK), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (WK), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।