• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा का अद्भुत कारनामा, 'चीते' जैसी फुर्ती दिखाकर लपका फिन एलन का कैच

वनडे मैच में हिटमैन ने शानदार कैच लपका और अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों को लेकर करारा जवाब दिया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 12:58:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 12:58:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा का अद्भुत कारनामा, 'चीते' जैसी फुर्ती दिखाकर लपका फिन एलन का कैच
रोहित शर्मा, फोटो-वीडियोग्रैब

HighLights

  1. रोहित ने विस्फोटक फिन एलन का लपका कैच
  2. विल यंग के साथ मिलकर खेल रहे थे अक्रामक
  3. फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं। वह अपने खेल के जुनून और समर्पण से उम्र को हराने में लगे हैं। इसकी बानगी न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे चौथे वनडे में भी देखने को मिली।

दूसरे मैच के बाद चौथे वनडे में भी हिटमैन ने शानदार कैच लपका और अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों को लेकर करारा जवाब दिया। रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं और वह अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हैं।


बता दें कि, हिटमैन का बल्ला भले ही न्यूजीलैंड पर नहीं गरजा हो लेकिन अपनी फुर्तीली फिल्डिंग से अद्भुत कारनामा किया है। चौथे वनडे की पहली पारी में कीवी टीम की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने फिन एलन का शानदार कैच लपका। एलन खतरनाक होते दिख रहे थे और वह क्रीज पर आंखें जमा चुके थे।

एलन ने खेली अक्रामक पारी

न्यूजीलैंड टीम का स्कोर वह विल यंग के साथ मिलकर तेजी से आगे बढ़ा रहे थे। हालांकि, रोहित ने उनकी 30 गेंदों पर 41 रनों की पारी को रोक दिया और पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। एलन ने इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। अगर वह आउट नहीं होते और आखिर तक बल्लेबाजी करते तो कीवी टीम का स्कोर बहुत मजबूत कर देते।

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों वाले बल्लों को करीब से देख सकेंगे फैंस, 26 खास बल्लों को म्यूजियम को सौंपेंगे

रोहित शर्मा का दमदार कैच

दरअसल, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 31वें ओवर में गेंद हरफनमौला अक्षर पटेल को सौंपी। पटेल पर भारत को विकेट दिलाने की जिम्मेदारी थी क्योंकि विल यंग और फिन एलन तेजी से रन बना रहे थे।

31वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलन ने शॉर्ट कवर पर एक शॉट खेला। गेंद वहां पर खड़े रोहित शर्मा के पास गई। उन्होंने अपने दाहिने तरफ डाइव लगाते हुए एक शानदार कैच लपका और एलन की पारी खत्म हो गई।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Weather Update: चौथे वनडे में 'विलेन' बनेगी बारिश, जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।