• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs NZ Weather Update: चौथे वनडे में 'विलेन' बनेगी बारिश, जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

मौसम में बदलाव के कारण यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है जिससे बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 05:10:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 05:41:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs NZ Weather Update: चौथे वनडे में 'विलेन' बनेगी बारिश, जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
रोहित शर्मा और विराट कोहली

HighLights

  1. शुक्रवार को खेला जाएगा चौथा एकदिवसीय
  2. चौथे मुकाबले में मौसम साफ रहने के आसार
  3. श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी एकदिवसीय मैचों की सीरीज में बारिश ने कई बार बाधा डाली है, जिससे मुकाबले प्रभावित रहे और बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला तो बारिश के कारण रद हो गया।

सीरीज में भारत 2-0 से आगे है और चौथा एकदिवसीय 13 नवंबर शुक्रवार को खेला जाएगा। ऐसे में डर सता रहा है कि कहीं चौथे मैच में बारिश एक बार फिर से विलन ना बन जाए और मुकाबला धुल जाए। इस वनडे सीरीज में बड़े स्कोर का ना बन पाना एक कारण मौसम रहा है।


मौसम में बदलाव के कारण यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है जिससे बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चौथे मुकाबले में मौसम कैसा रहने वाला है।

शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि, शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को बे ओवल में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है, जिससे पूरा मैच होने के आसार हैं। अब तक वनडे सीरीज में 50 ओवर का कोई भी मैच नहीं हो सका है लेकिन यहां पर पूरे 50 ओवर होने के आसार है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत के खिलाफ सीरीज हार से डरी न्यूजीलैंड, आखिरी मैचों के लिए दो गेंदबाजों को किया शामिल

मौसम विभाग के मुताबिक, बे ओवल में दिन में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद रात में तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है। तेज हवाओं के कारण गेंदबाजों को स्विंग कराने में मदद मिलेगी।

अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए, साथ में केएल राहुल और अंशुल कंबोज भी है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बल्लेबाजी कोच सिंताश कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी मौजूद है। ऐसे में आखिरी दो मुकाबलों के लिए टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास रहेगी।

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों वाले बल्लों को करीब से देख सकेंगे फैंस, 26 खास बल्लों को म्यूजियम को सौंपेंगे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।