IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव, कुलदीप यादव रिलीज और तेज गेंदबाज की एंट्री, पंत भी टीम से जुड़े
दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज किया गया है और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टीम में जगह दी गई है।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:26:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:26:08 AM (IST)
गुरनूर बराड़ और ऋषभ पंतHighLights
- भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में बदलाव
- गुरनूर बराड़ को मिली जगह
- बल्लेबाज पंत भी टीम से जुड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के बाद टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में इस श्रंखला का आगाज हो जाएगा। लेकिन, सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया है।
दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज किया गया है और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टीम में जगह दी गई है। यह युवा गेंदबाज वनडे श्रंखला में शानदार प्रदर्शन कर रहा है इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कुलदीप की फिरकी का जादू न्यूजीलैंड के मैदानों पर देखने को नहीं मिला है।
आखिरी वनडे नहीं खेलेंगे गुरनूर
बीसीसीआई की मुख्य चयन समिति के अनुसार, गेंदबाज गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम से जोड़ा है। वह अब आखिरी वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो जाएंगे। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और सहायक कोच सितांशु कोटक टेस्ट की तैयारी में वेलिंगटन पहुंच चुके हैं।
ऋषभ पंत भी टीम से जुड़े
वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव भारत लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि ऋषभ पंत टेस्ट टीम के साथ वेलिंगटन में जुड़ चुके हैं। पंत ने सीरीज से पहले टेस्ट पास कर लिया है। अब वह श्रंखला में खेलते हुए नजर आएंगे।
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड...
शुभमन गिल (C), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।