• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में बैठा वैभव का डर, युवा सनसनी से निपटने की खास तैयारी, दो दिन बाद शुरू होगी टी-20 सीरीज

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कीवी गेंदबाजों में अपनी बल्लेबाजी का खौफ भर दिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 03:46:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:02:09 PM (IST)
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में बैठा वैभव का डर,  युवा सनसनी से निपटने की खास तैयारी, दो दिन बाद शुरू होगी टी-20 सीरीज
वैभव के लिए बनाई जा रही खास रणनीति, फाइल फोटो

HighLights

  1. 22 अक्टूबर से शुरू होगी टी-20 सीरीज
  2. वैभव के लिए बनाई जा रही खास रणनीति
  3. जैबक डफी ने प्रेस वार्ता में बताई प्लानिंग

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो दिन बाद 22 अक्टूबर को टी-20 सीरीज का आगाज हो जाएगा। इस सीरीज से पहले भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कीवी गेंदबाजों में अपनी बल्लेबाजी का खौफ भर दिया है।

यह अक्रामक बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के दिमाग में बैठ गया है और वह इससे बचने का तरीका खोज रहे हैं। पांच मैचों की इस सीरीज के लिए कीवी गेंदबाज खास तरह की रणनीति बना रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में 15 साल के इस बैट्समैन का खौफ कितना है कि वैभव का प्लेइंग इलेवन में चुनाव पक्का नहीं है।


अभिषेक और संजू की जोड़ी को प्राथमिकता

बावजूद इसके वैभव को आउट करने और रनरेट पर अंकुश लगाने की तैयारी हो रही है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहले कह चुके हैं कि वह फिलहाल अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को प्राथमिकता दे रहे हैं। दोनों टीम इंडिया के लिए बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं और बड़े टूर्नामेंट में खुद को साबित भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानिए पहले टी-20 का समय और तारीख से लेकर पूरा शेड्यूल

कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी ने प्रेस वार्ता में युवा खिलाड़ी वैभव की तारीफ की और कहा है कि उनके खिलाफ खास रणनीति बनाई जा रही है। वह भारत का शानदार टैलेंट हैं। जाहिर सी बात है कि उन्होंने आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है और वह गेंद को काफी जोर से मारते हैं। वह 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल....

तारीख दिन जगह समय

22 अक्टूबर गुरुवार क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे

24 अक्टूबर शनिवार क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे

27 अक्टूबर मंगलवार वेलिंग्टन दोपहर 12:30 बजे

30 अक्टूबर शुक्रवार आकलैंड दोपहर 12:30 बजे

एक नवंबर रविवार हेमिल्टन दोपहर 12:30 बजे

भारतीय टीम का टी-20 स्क्वॉड...

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें- BCCI का बड़ा एलान, प्रज्ञान ओझा को बनाया मुख्य चयनकर्ता, 312 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को भी बड़ी जिम्मेदारी