IND vs NZ: वेलिंगटन का मैदान बनेगा गवाह, दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के पास सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 5000 रन बनाने का मौका है। भारतीय ओपनर के तौर पर वह 4,964 रन बना चुके हैं।
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 04:55:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:01:48 PM (IST)
रोहित शर्मा, फाइल फोटोHighLights
- वेलिंगटन वनडे में रोहित रचेंगे इतिहास
- बतौर ओपनर पूरे करेंगे 5 हजार रन
- 36 रन बनाते ही बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज जारी है। भारत सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर शनिवार को खेला जाएगा। वेलिंगटन में होने वाले इस मुकाबले में दिग्गज ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है।
ऑकलैंड में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में वह दूसरे मैच में शानदार वापसी करना चाहेंगे। अगर वह इस मैच में 36 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट में एक इतिहास रच देंगे।
बता दें कि, हिटमैन रोहित को जब से भारतीय टीम की पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है, तब से उन्होंने एक विस्फोटक ओपनर के तौर पर खुद को स्थापित किया है। अब उनके पास वेलिंग्टन में होने वाले मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जो अब तक कोई दूसरा भारतीय नहीं कर सका था।
रोहित बनाएंगे रिकॉर्ड
दरअसल, रोहित शर्मा के पास सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 5000 रन बनाने का मौका है। भारतीय ओपनर के तौर पर वह 4,964 रन बना चुके हैं। अगर वेलिंगटन मुकाबले में वह 36 रन बना लेते हैं तो, सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह पांच हजार रन पूरे कर लेंगे।
रोहित अगर ऐसा कारनामा कर लेते हैं, तो वे पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे। रोहित से पहले किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने ये कारनामा नहीं किया है। हिटमैन के पास पहले मैच में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका था लेकिन वे अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और जल्दी आउट हो गए थे।