
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस श्रंखला की शुरुआत गुरुवार 19 नवंबर से होगी। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग इलेवन उतारेंगे।
इस समय टीम में दो विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल मौजूद है और कप्तान दोनों विकेटकीपर के साथ उतर सकते हैं। इसके अलावा, दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी होगी। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 और वनडे सीरीज में हरा दिया था।
अगर इस सीरीज में भारत को हार मिलती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। वनडे सीरीज को बीच में छोड़कर कप्तान गिल और मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल तैयारी के लिए वेलिंगटन पहुंच गए थे।
6 बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया 6 मुख्य बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हमेशा की तरह ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्क्ल को उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2027: टूट जाएगी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी, अभिषेक शर्मा का साथी ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे अगला सीजन
नंबर चार पर कप्तान शुभमन गिल और चोट से वापसी करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है। दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को छठे नंबर पर उतारा जा सकता है। जुरेल को एक बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जा सकता है।
इसके बाद सातवें नंबर पर दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा को सातवें नंबर पर उतारा जा सकता है। जडेजा बल्लेबाजी के अलावा शानदार गेंदबाज भी है। टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान गिल चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- LSG Retained IPL 2027: लखनऊ ने सात खिलाड़ियों को किया रिलीज, पंत और शमी का किया ट्रेड; यह रही लिस्ट
बुमराह करेंगे गेंदबाजी विभाग की अगुवाई
कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। ऐसे में फिट होकर लौट रहे जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा, मोहम्मद सिराज नईं गेंद से उनका साथ देते हुए दिख सकते हैं, जबकि फिट होकर लौटे लंबे कद के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी खेलते हुए दिख सकते हैं।
न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर लंबे कद के गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा भी अंतिम ग्यारह में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन...
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (C), ऋषभ पंत (WK), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें- CSK ने धोनी के IPL संन्यास पर किया ड्रोन शो, चेपॉक के आसमान में 'For Our Thala'; देखें खूबसूरत नजारा