यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India vs Pakistan in Asia Cup: एशिया कप में अब तक 13 बार भिड़े भारत-पाक, जानिए किसने कितने जीते
एशिया कप वनडे में भारत और पाकिस्तान की टीमें चार साल बाद आमने-सामने होंगी।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 26 Aug 2023 11:17:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Aug 2023 11:17:30 AM (IST)
भारत-पाक मुकाबला श्रीलंका के केंडी में खेला जाएगा।HighLights
- 31 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप
- 2 सितंबर को होगा भारत-पाक मुकाबला
- इस बार पाकिस्तान-श्रीलंका में हो रहा आयोजन
इस्लामाबाद। एशिया कप (Asia Cup Cricket 2023) में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को होना है। एशिया कप में यह दोनों देशों की 14वीं भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए 13 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने 7 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के खाते में 5 जीत है। एक मैच में फैसला नहीं हुआ था।
- एशिया कप वनडे में भारत और पाकिस्तान की टीमें चार साल बाद आमने-सामने होंगी। आखिरी मुकाबला जून 2019 में हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 89 रन से जीता था।
- भारत और पाकिस्तान अब तक 12 एशिया कप खेल चुके हैं। चैंपियन बनने के मामले में भी भारत आगे हैं।
- टीम इंडिया जहां 6 बार एशिया कप चैंपियन बनी है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 बार एशिया कप जीतने में सफल हुआ है।
- भारत ने 1984 में पहली बार एशिया कप खेला था, जबकि आखिरी एशिया कप 2018 था। टीम इंडिया 1984, 1988, 1990, 1995, 2010 और 2018 में चैंपियन बनी है।
- पाकिस्तान 2000 और 2012 में चैंपियन बना था।
पाकिस्तान जाएंगे रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप का मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान से बीसीसीआई को आमंत्रण आया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दोनों भारत के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे।
बीसीसीआई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह एक तारीख को एशिया कप के लिए श्रीलंका जाएंगे। फिर दो सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के बाद तीन को भारत लौटेंगे। इसके बाद चार तारीख को केवल बिन्नी और राजीव शुक्ला अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में जाएंगे और पांच तारीख को लाहौर में अफगानिस्तान और श्रीलंका का मैच देखेंगे। लाहौर में उनके लिए सरकारी भोज का भी इंतजाम किया गया है। इसका आयोजन गर्वनर हाउस में किया जाएगा।