• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबर आजम को फॉर्म की तलाश, Asia Cup से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बुरा हाल

Babar Azam: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच श्रीलंका में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 22 Aug 2023 05:10:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Aug 2023 05:10:07 PM (IST)
बाबर आजम को फॉर्म की तलाश, Asia Cup से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बुरा हाल
आउट होने के बाद पवेलियन लौटते बाबर आजम

HighLights

  1. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच।
  2. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही।
  3. बाबर आजम अपना खाता नहीं खोल सके।

नई दिल्ली। Babar Azam: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 2 सितबंर को होगा। इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पाक कप्तान बाबर आजम अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में फ्लॉप रहे। बाबर अपना खाता नहीं खोल सके और तीन गेंदों में पवेलियन लौट गए।

शून्य पर आउट हुए बाबर आजम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच श्रीलंका में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फखर जमान (2 रन) के आउट होने के बाद नंबर तीन पर उतरे बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा।


मुजीब उर रहमान ने बाबर आजम को शून्य पर चलता किया। दरअसल, रहमान की अंदर आती हुई गेंद को पाकिस्तानी कप्तान समझने में नाकाम रह और बॉल पैड पर जाकर लगी। मुजीब और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा की गई अपील पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। बाबर आजम ने डीआरएस लिया, लेकिन रिप्ले में विकेट के सामने पाए गए।

फखर-मोहम्मद रिजवान भी फ्लॉप

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। फखर 4 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन पर चलते बने। वहीं मोहम्मद रिजवान 21 रन बनाकर आउट हुए।

Team India Asia Cup Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका