• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs WI 2ND ODI: कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज दूसरा एकदिवसीय मुकाबला, यहां फ्री में देख सकेंगे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 07:13:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 07:13:17 PM (IST)
IND vs WI 2ND ODI: कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज दूसरा एकदिवसीय मुकाबला, यहां फ्री में देख सकेंगे मैच
फाइल फोटो

HighLights

  1. गुवाहाटी के बारसपरा स्टेडियम में होगा मुकाबला
  2. रोहित और विराट से होगी दमदार पारी की उम्मीद
  3. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे लाइव मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसपरा स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मुकाबला डे/नाइट होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी ओर, शाई होप के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज इस मैच में पूरा जोर लगाना चाहेगी और सीरीज को बराबर करना चाहेगी।


भारत ने 8 विकेट से जीता पहला मैच

बता दें कि, सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच तिरुअनंतपुरम में खेला गया था और भारत ने इस मैच को 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था। कप्तान गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच में शानदार शतक ठोका था। ओपनर रोहित शर्मा ने 32 रनों की अक्रामक पारी खेली थी।

दूसरे वनडे में एक बार फिर से क्रिकेट प्रशंसकों को रोहित शर्मा और विराट कोहली से दमदार पारी की उम्मीद होगी। यह दोनों दिग्गज मैच दर मैच एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। मध्यक्रम में युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स में टी-20 भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को रौंदा, 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल, मंधाना और शेफाली का शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम का संतुलन बेहतर

अय्यर की जगह पहले मुकाबले में रुतुराज गायकवाड को मौका मिला था। युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में जगह मिली थी। मध्यक्रम में भारत के पास दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा मौजूद है। इस समय टीम इंडिया में युवा और अनुभव का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है।

दोपहर 2 बजे शुरू होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे डे/नाइट होगा और ऐसे में मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

यहां फ्री में देख सकेंगे मैच

वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो हॉटस्‍टार एप पर उपलब्‍ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारतीय टीम की स्वर्णिम जीत, क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर छतरपुर में जश्न, परिजन बोले- देश के लिए गर्व की बात