• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, रिकॉर्ड से लेकर स्क्वॉड तक; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

भारत पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त के साथ आगे है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 06:10:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 06:10:57 PM (IST)
IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, रिकॉर्ड से लेकर स्क्वॉड तक; यहां जानिए पूरी डिटेल्स
रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा दूसरा मैच, फोटो एआई जनरेटेड

HighLights

  1. भारत और वेस्टइंडीज दूसरा टी-20 मुकाबला
  2. रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा दूसरा मैच
  3. भारत की नजर बढ़त को दोगुनी करने पर होगी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। भारत पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त के साथ आगे है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था।

भारतीय टीम की नजर इस सीरीज में अब बढ़त को दोगुना करने पर होगी। दूसरा टी-20 मुकाबला झारखंड के रांची में खेला जाएगा। अब आपको इस मैच की A से लेकर Z तक पूरी डिटेल्स बताते हैं।

रांची में खेला जाएगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

शुक्रवार को होगा मैच

यह मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्तूबर को खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा और मुकाबले की शुरुआत शाम सात बजे से होगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी-20 में अब तक दोनों टीमें 32 बार आमने-सामने हुई है। इस दौरान भारत के खाते में 21 जीत आई है। वेस्टइंडीज की बात की जाए तो उनके खाते में 10 जीत आई है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

यह भी पढ़ें- आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार, न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे टीम का हिस्सा

रांची स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रांची का मैदान बल्लेबाजों के अनुकूल है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का यह होम ग्राउंड है। इस मैदान पर बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड...

शाई होप (C,WK), ज्वेल एंड्रयू (WK), आमिर जांगू (WK), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।

भारतीय टीम का स्क्वॉड...

श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने हमारा खून बहाया', जब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भड़क उठे थे अभिनेता नाना पाटेकर, अब क्रिकेट जगत कर रहा सलाम