• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs WI: आखिरी टी-20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने मचाई सनसनी, मौका नहीं मिलने पर दो शब्दों में कह दी दिल की बात

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हिम्मत नहीं हारने का फैसला किया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 03:22:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 03:22:02 PM (IST)
IND vs WI: आखिरी टी-20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने मचाई सनसनी, मौका नहीं मिलने पर दो शब्दों में कह दी दिल की बात
वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने मचाई सनसनी, फाइल फोटो

HighLights

  1. आखिरी मुकाबले से पहले वैभव की पोस्ट
  2. मौका नहीं मिलने पर छलका प्लेयर का दर्द
  3. दो शब्दों में बताई अपनी मौजूदा स्थिति

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम को खेला जाएगा। दोनों टीमें 2-2 के साथ सीरीज में बराबरी पर है।

ऐसे में आज होने वाला मुकाबला निर्णायक होगा लेकिन इस मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने हिम्मत नहीं हारने का फैसला किया है।

दो शब्दों मे कह दी दिल की बात

वैभव ने अंतिम मैच से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा स्थिति को बताया है। उन्होंने इंग्लिश में लिखा है, "Still believing." यानी अभी भी विश्वास है। यह बताता है कि वैभव को मौका न मिलने का दुख तो है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हार रहे हैं।


इस युवा को विश्वास है कि कभी ना कभी मौका तो मिलेगा। वह मौके का फायदा उठाकर अपनी क्षमता को साबित करेंगे। हालांकि, वह छोटे से करियर में टीम के लिए शानदार पारियां खेल चुके हैं। वह वेस्टइंडीज के साथ जारी टी-20 सीरीज में भी टीम स्क्वॉड में शामिल हैं लेकिन अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्रैक्टिस, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री हुई शुरू; इस ऐप से करिए टिकट बुक

वैभव का टी-20 करियर

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी अभी तक आठ टी20 मुकाबले खेले हैं। इन आठ मैचों में 246 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से दो फिफ्टी निकली है। हाल ही में एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने गोल्ड जीता था और वैभव ने सभी मैचों में हिस्सा लिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ उनको मौके का इंतजार है और ऐसी संभावना भी नहीं बना रही है कि वह पांचवें मैच में खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: टी-20 सीरीज को लेकर बोलीं स्मृति मंधाना, हर मैच को खेला जाएगा अक्रामक; 2028 विश्वकप की तैयारी पर नजर