इंदौर में टी-20 मैच को लेकर फैंस में भारी उत्साह, बोले- वैभव, अभिषेक और श्रेयस अय्यर को देखने आए हैं, देखें तस्वीरें
इंदौर के होलकर स्टेडियम पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों में खिलाड़ियों को देखने के लिए एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है।
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 06:10:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 06:20:41 PM (IST)
खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस में भारी उत्साह, नईदुनियाHighLights
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा मुकाबला
- सीरीज में दोनों टीमों के खाते में एक-एक जीत
- खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस का हुजूम
डिजिटल टीम, इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों के खाते में एक-एक जीत है। ऐसे में दोनों टीमें आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनानी चाहेगी।
![naidunia_image]()
फैंस में भारी उत्साह
इंदौर के होलकर स्टेडियम पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों में खिलाड़ियों को देखने के लिए एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। फैंस का कहना है कि वह अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह को देखने आए हैं। एक क्रिकेट फैंस छाता पर नींबू और मिर्ची को टांगकर आई है।
क्रिकेट फैंस का कहना है कि वह नींबू और मिर्ची इसलिए लाई है ताकि भारतीय खिलाड़ियों को नजर ना लगे और इस मैच में वह शानदार खेल दिखाए। बता दें कि, होलकर स्टेडियम के बाहर फैंस की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सुरक्षा चाक-चौबंद
इंदौर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा में 1,500 पुलिसकर्मी, 160 CCTV कैमरे, 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से ज्यादा ड्रोन तैनात किए गए हैं। इससे पहले दिन में क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस देखने के लिए पहुंच गए थे।