• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड पर टूटी आफत, दो धाकड़ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, एक दिग्गज ने कर दिया संन्यास का ऐलान

इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 12:19:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 12:19:18 PM (IST)
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड पर टूटी आफत, दो धाकड़ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, एक दिग्गज ने कर दिया संन्यास का ऐलान
22 अक्टूबर से खेली जाएगी पांच मैचों की सीरीज, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी टी-20 सीरीज
  2. सीरीज से पहले दो स्टार कीवी खिलाड़ी चोटिल
  3. 22 अक्टूबर से खेली जाएगी पांच मैचों की सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के साथ जारी टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है।

कीवी टीम के दो बल्लेबाज चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए तो वहीं एक दिग्गज ओपनर खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया। भारत के खिलाफ होने वाली श्रंखला से मार्क चैपमन और जैक फॉल्कस चोट के चलते बाहर हो गए। टेस्ट मैचों के ओपनर बल्लेबाज जीत रावल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।


न्यूजीलैंड ने किए स्क्वॉड में बदलाव

बता दें कि, पांच मैचों की फटाफट सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया लेकिन चोट के चलते स्क्वॉड में बदलाव करने पड़े। न्यूजीलैंड बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया।

ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में शामिल किया गया है। चैपमैन को बाएं पैर में मांसपेशियों में चोट है जो उन्हें यूरोपियन प्रीमियर लीग खेलते हुए लगी थी। हालांकि, उनके वनडे सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है।

इसके अलावा जैक फॉल्कस को अपनी घरेलू टीम कैंटरबरी के साथ अभ्यास करते हुए चोट लगी थी। उनको चोट से उबरने में समय लग सकता है। वह भारत के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने हमारा खून बहाया', जब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भड़क उठे थे अभिनेता नाना पाटेकर, अब क्रिकेट जगत कर रहा सलाम

मैं जैक और मार्क के लिए दुखी- रॉब वॉल्टर

कीवी टीम के कोच रॉब वॉल्टर का कहना है कि, महत्वपूर्ण सीरीज से मार्क और जैक के लिए दुखी हूं। दोनों टी-20 फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ी है। मैं कामना करता हूं कि वह जल्दी फिट होकर टीम में लौटे। हम भारत के खिलाऱफ होने वाली सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जीत रावल का संन्यास

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के पेशेवर क्रिकेटर जीत रावल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में ओपनर की भूमिका निभाते थे। जीत ने साल 2016 से लेकर 2020 तक न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं।

रावल का इंटरनेशनल करियर

जीत ने इंटरनेशनल करियर में 24 टेस्ट मैचों में 1143 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 30.70 का रहा और उनके बल्ले से एक शतक निकला। इसके अलावा वह 7 फिफ्टी लगाने में कामयाब रहे हैं। लंबे समय से वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने में नाकाम रहे थे।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, रिकॉर्ड से लेकर स्क्वॉड तक; यहां जानिए पूरी डिटेल्स