• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

रायपुर में पहली बार होगी भारत-जिंबाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

भारत-जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज छत्तीसगढ़ के रायपुर खेली जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:26:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:26:16 PM (IST)
रायपुर में पहली बार होगी भारत-जिंबाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
रायपुर में खेली जाएगी तीन मैचों की टी20 सीरीज, फाइल फोटो

HighLights

  1. रायपुर में खेली जाएगी तीन मैचों की टी20 सीरीज
  2. स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया
  3. सीरीज के तीनों मैच नवा रायपुर में खेले जाएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जिंबाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज जल्द शुरू होने वाली है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया टी-20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह फटाफट क्रिकेट छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला जाएगा।

स्मृति बनी पूर्णकालिक कप्तान

रायपुर में पहली बार दोनों टीमों के बीच टी-20 श्रंखला होगी। आज दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पहला मुकाबला 16 अक्टूबर शुक्रवार को खेला जाएगा। इस श्रंखला के सभी मैच शाम सात से खेले जाएंगे। इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल टाइम कप्तान के तौर पर टीम इंडिया की कमान संभालेंगी।


शेफाला वर्मा को बनाया उप कप्तान

तीन मैचों की इस सीरीज के लिए शेफाली वर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा अनुभवी पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं। स्मृति मंधाना और टीम को पूर्व कप्तान के अनुभव का भी फायदा मिलेगा।

15 सदस्यीय भारतीय टीम के स्क्वॉड में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने किए महाकाल की भस्मारती के दर्शन

ई-टिकट से होगी एंट्री

दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा रहेगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास दिए जाएंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

तीन मैचों का शेड्यूल...

पहला मुकाबला 16 अक्टूबर

दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर

तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर

नोट- सभी मुकाबले नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में टी-20 मैच को लेकर फैंस में भारी उत्साह, बोले- वैभव, अभिषेक और श्रेयस अय्यर को देखने आए हैं, देखें तस्वीरें