IPL 2027 नीलामी का रोमांच बढ़ा, बेन स्टोक्स और आर्यवीर सहवाग चढ़ाएंगे पारा, 1220 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
इस साल अगले महीने 16 दिसंबर को गोवा में मिनी-ऑक्शन होगा और इसके लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बेन स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा है।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 10:39:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 10:39:07 AM (IST)
बेन स्टोक्स और आर्यवीर सहवाग, फाइल फोटोHighLights
- 16 दिसंबर को गोवा में होगा मिनी-ऑक्शन
- स्टोक्स और आर्यवीर ने दर्ज किया रजिस्ट्रेशन
- ऑक्शन में 1220 खिलाड़ियों का पंजीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 की मिनी-ऑक्शन में अपने नाम का पंजीकरण कराया है। वह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा वीरेन्द्र सहवाग का बेटा आर्यवीर सहवाग भी आईपीएल नीलामी का हिस्सा बन सकता है।
इस साल अगले महीने 16 दिसंबर को गोवा में मिनी-ऑक्शन होगा और इसके लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बेन स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा है।
चार साल बाद स्टोक्स की वापसी
बेन स्टोक्स आईपीएल में चार टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2017 में राइजिंग सुपर जायंट्स के लिए खेला था। वहीं 2018 से लेकर 2021 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे, जबकि साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
स्टोक्स का प्रदर्शन
स्टोक्स पांच सीजन में अब तक 935 रन बना चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं। स्टोक्स पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। उनके पीछे वो फ्रैंचाइजी भाग सकती है, जिन्हें एक कप्तान की तलाश है। स्टोक्स के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव है। वह अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को कई ऐतिहासिक जीत दिला चुके हैं।
आर्यवीर बनेंगे नीलामी का हिस्सा
आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सहवाग ने भी अपना नाम मिनी-ऑक्शन में डाला है। अब देखने वाली बात होगी कि आर्यवार को कौन सी फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी रखती है।
1220 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन में कुल 1220 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें से 939 भारतीय, वहीं 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 टीमों को मिलाकर सिर्फ 66 स्लॉट बची हैं, जिसमें से 25 विदेशी प्लेयर्स की हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों की स्लॉट है।