IPL 2027: लखनऊ और राजस्थान के बीच होगा बड़ा ट्रेड, शमी छोड़ेंगे LSG का साथ, जायसवाल को लेकर हलचल तेज
राजस्थान रॉयल्स की नजर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर है। राजस्थान सैम करन की जगह शमी को टीम में शामिल करने की फिराक में है।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:54:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:54:14 AM (IST)
यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद शमीHighLights
- आईपीएल से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड डील
- लखनऊ और राजस्थान के बीच होगा ट्रेड
- मोहम्मद शमी और जायसवाल पर नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 में शुरू होने में अभी समय बचा हुआ है। इससे पहले खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स की नजर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर है। राजस्थान सैम करन की जगह शमी को टीम में शामिल करने की फिराक में है। यह ट्रेड राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के लेफ्ट स्पिनर मनीमानर सिद्धार्थ भी इस रेस में बने हुए हैं। खिलाड़ियों को ट्रेड की जानकारी दे दी है और कागजी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान के धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर भी हलचल तेज है।
जायसवाल को लेकर हलचल तेज
कयास लगाए जा रहे हैं कि जायसवाल इस बार एलएसजी का हिस्सा होंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो लखनऊ के पास एक ओपनर और भारतीय कप्तान का विकल्प खुल जाएगा। मगर इसके बदले में एक भारतीय गेंदबाज की मांग रखी गई है। हालांकि, अभी इस पर कोई सहमति नहीं बनी है।
शमी और सैम के ट्रेड पर नजर
क्रिकेट प्रशंसकों की नजर मोहम्मद शमी और हरफनमौला सैम करन के बीच होने वाली ट्रेड डील पर है। हालांकि, करन के बदले शमी के अलावा, स्पिनर सिद्धार्थ भी राजस्थान टीम का हिस्सा बनते हुए दिख सकते हैं। राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर के बाद संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेन मफाका और नांद्रे बर्गर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।