• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

आईपीएल के सितारे माधव तिवारी को मध्य प्रदेश टीम में तवज्जो नहीं, रजत पाटीदार कप्तान

मध्य प्रदेश टीम का पहला मुकाबला केरल से 14 नवंबर को चंडीगढ़ में होगा जबकि 16 नवंबर को असम से मुकाबला होगा।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 02:18:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 02:39:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आईपीएल के सितारे माधव तिवारी को मध्य प्रदेश टीम में तवज्जो नहीं, रजत पाटीदार कप्तान
रजत पाटीदार, माधव तिवारी और अपूर्व द्विवेदी। - फाइल फोटो

HighLights

  1. कैप्टन मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए शहडोल के अपूर्व को मौका
  2. सारांश जैन को भी मध्य प्रदेश टीम में शामिल किया गया
  3. भोपाल से अंकुश सिंह, राहुल बाथम व अनिकेत को शामिल किया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दुनिया में टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा आईपीएल में शोहरत पाने वाले आलराउंडर माधव तिवारी की देशभर में चर्चा है, लेकिन उन्हें अपने ही राज्य मध्य प्रदेश की टी-20 टीम के लायक नहीं समझा गया। राज्य के चयनकर्ताओं ने कैप्टन मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार के जिम्मे है, वहीं शहडोल के अपूर्व द्विवेदी को भी मौका दिया गया है।

माधव तिवारी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलते हैं। इसी साल मई में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मुश्किल मैच के लिए मैदान में उतारा और 22 साल के युवा ने पहले विपक्षी बल्लेबाजीक्रम को बिखेरा और उसके बाद बल्ले से उपयोगी रन बनाते हुए जीत में योगदान दिया। इस प्रदर्शन के चलते माधव को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।


इसके बाद हाल ही में समाप्त मध्य प्रदेश लीग में भी माधव तिवारी ने गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया था। मध्य प्रदेश टीम का पहला मुकाबला केरल से 14 नवंबर को चंडीगढ़ में होगा जबकि 16 नवंबर को असम से मुकाबला होगा। 33 साल के सारांश जैन को भी मध्य प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। सारांश ने इसी साल भारतीय टेस्ट टीम के लिए पदार्पण किया था।

मध्य प्रदेश टीम

अक्षत रघुवंशी, अंकुश सिंह, हर्ष गवली (विकेट कीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), अनिकेत वर्मा, रितिक टाडा, अपूर्व द्विवेदी (विकेट कीपर), सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय सिंह, शिवम शुक्ला, शिवांग कुमार, आवेश खान, त्रिपुरेश सिंह, राहुल बाथम, मंगेश यादव।

यह भी पढ़ें- बाल दिवस पर इंदौर में बल्ला चलाएंगे 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

विकेट कीपर अपूर्व द्विवेदी को मौका

विकेट कीपर अपूर्व द्विवेदी को भी टीम में शामिल किया गया है। अपूर्व शहडोल डिवीजन से खेलते हैं और वहां के कप्तान भी है। वे भोपाल में एनसीसीसी में मुख्य प्रशिक्षक भुवन शुक्ला व कोच शुभम झावा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हे। भोपाल से अंकुश सिंह, राहुल बाथम व अनिकेत को भी शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- PHOTOS: इंडियन क्रिकेटर्स ने परिवार के साथ मनाई दीवाली, घर से दूर प्‍लेयर्स ने सोशल मीडिया पर किया विश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।