• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

जोआन हिक्स का 51 साल की उम्र में कारनामा, तोड़ दिया 94 साल पुराना रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास

हिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनने का ऑस्ट्रेलिया की बर्ट आयरनमोंगर का रिकॉर्ड तोड़ा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 02:07:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 02:12:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जोआन हिक्स का 51 साल की उम्र में कारनामा, तोड़ दिया 94 साल पुराना रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास
51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास

HighLights

  1. महिला क्रिकेटर का 51 साल की उम्र में कारनामा
  2. टी-20 महिला क्रिकेट में लिए पांच विकेट
  3. जोआन हिक्स ने तोड़ा 94 साल पुराना रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर जोआन हिक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो उनसे पहले दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं कर सका।

27 अगस्त 2026 को इलफोव काउंटी में खेले गए वुमेन्स कॉन्टिनेंटल कप के ग्रुप-बी मुकाबले में जोआन ने 50 साल की उम्र पार करने के बाद पहली बार 5 विकेट हॉल हासिल किया। ऐसा करने वाली वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया की इकलौती खिलाड़ी है।

94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच स्थित एक द्वीप देश आइल ऑफ मैन के लिए खेलते हुए हिक्स ने ग्रीस के खिलाफ महिला T20I मैच में पांच विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 94 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- ‘खेलो इंडिया संवाद’ में तिलक वर्मा ने की पीएम मोदी की पहल की सराहना, रायपुर में तिलक वर्मा ने स्कूली छात्रों को किया प्रेरित

हिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनने का ऑस्ट्रेलिया की बर्ट आयरनमोंगर का रिकॉर्ड तोड़ा। आयरनमोंगर ने यह रिकॉर्ड 1932 में 49 साल और 314 दिन की उम्र में बनाया था। तब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में दो बार पांच-पांच विकेट लिए थे।


47 साल की उम्र में डेब्यू

उल्लेखनीय है कि, राइट-आर्म ऑफ-स्पिनर हिक्स ने 47 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था। T20I क्रिकेट में यह उनका तीसरा पांच-विकेट हॉल था। साथ ही 50 साल की उम्र के बाद पहला। उन्होंने अब तक आइल ऑफ मैन के लिए 29 T20I मैच खेले हैं और 4.12 की शानदार इकॉनमी रेट से 36 अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे के लिए इंडिया-ए महिला टीम घोषित, ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को टी-20 की कप्तानी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।