• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Latest ICC T20I Rankings: टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, बल्लेबाजी में सूर्यकुमार तो गेंदबाजी में रवि बिश्नोई बने नंबर 1

Latest ICC T20I Rankings: भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई टी20 क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर सूर्यकुमार यादव है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 04:41:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Dec 2023 04:43:01 PM (IST)
Latest ICC T20I Rankings: टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, बल्लेबाजी में सूर्यकुमार तो गेंदबाजी में रवि बिश्नोई बने नंबर 1
रवि बिश्नोई और सूर्यकुमार यादव (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC T20I Batting and Bowling Rankings: भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई टी20 क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। हाल ही में रवि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुन गए थे। इस 23 वर्षीय लेगस्पिनर ने टी20 क्रिकेट में जबरदस्त खेल दिखाया है। फरवरी 2022 में डेब्यू करने के बाद से रवि बिश्नोई के नाम 17.38 की औसत से 34 विकेट है। जिसमें 14.5 की स्ट्राइक रेट और 7 से अधिक की इकोनॉमी है। बिश्नोई ने अफगानिस्तान के राशिद खान को नंबर वन पोजिशन से हटा दिया है।

टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर सूर्यकुमार यादव

टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर सूर्यकुमार यादव है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं। इस लिस्ट में 6वें नंबर पर डेविड मलान है। ऋतुराज गायकवाड़ एक रैंक खिसककर 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले रैंक पर है। दूसरे स्थान पर मोहम्मद नबी और हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर हैं।


आईसीसी टी20 में गेंदबाजी की रैंकिंग (T20I Bowling Rankings)

1. रवि बिश्नोई (भारत), 699 रेटिंग

2. राशिद खान (अफगानिस्तान), 692 रेटिंग

3. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), 679 रेटिंग

4. आदिल रशीद (इंग्लैंड), 679 रेटिंग

5. महेश थीक्षणा (श्रीलंका), 677 रेटिंग

6. सैम कुरेन (इंग्लैंड), 659 रेटिंग

7. फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), 657 रेटिंग

8. मुजीब उर रहमान (बांग्लादेश), 656 रेटिंग

9. अकील होसेन (वेस्टइंडीज), 655 रेटिंग

10. एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका), 647 रेटिंग

आईसीसी टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग (T20I Batting Rankings)

1. सूर्यकुमार यादव (भारत), 855 रेटिंग

2. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), 787 रेटिंग

3. एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), 756 रेटिंग

4. बाबर आजम (पाकिस्तान), 734 रेटिंग

5. रिले रोसौव (दक्षिण अफ्रीका), 702 रेटिंग

6. डेविड मलान (इंग्लैंड), 691 रेटिंग

7. ऋतुराज गायकवाड़ (भारत), 688 रेटिंग

8. जोस बटलर (इंग्लैंड), 666 रेटिंग

9. रीजा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), 657 रेटिंग

10. ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), 649 रेटिंग