• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni in IPL 2025: क्या बतौर अनकैप्ड प्लेयर CSK में बने रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी… BCCI ने लिया फैसला, तो बदल जाएगी कमाई

43 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर अटकलों का दौर जारी है। ऑक्शन से पहले टीमों को रिटेन और रिलीज क...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 17 Aug 2024 10:25:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Aug 2024 07:26:18 PM (IST)
MS Dhoni in IPL 2025: क्या बतौर अनकैप्ड प्लेयर CSK में बने रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी… BCCI ने लिया फैसला, तो बदल जाएगी कमाई
अनकैप्ड प्लेयर का नियम 2021 में खत्म कर दिया गया था, जिसे फिर से लागू करने पर विचार हो रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. MS ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
  2. 2024 में संन्यास के बाद पांच साल पूरे होने जा रहे हैं
  3. अनकैप्ड प्लेयर में लेने की घोषणा कर सकता है BCCI

एजेंसी, नई दिल्ली (MS Dhoni Uncapped Player)। अगले साल होने वाले आईपीएल (IPL 2025) के लिए फैंस के बीच अभी से चर्चा शुरू हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) यह आईपीएल खेलेंगे? क्या माही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ बने रहेंगे या टीम बदलेंगे?

इस बीच, अनकैप्ड प्लेयर को लेकर ताजा अपडेट आया है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर वाला नियम एक बार फिर लागू कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी को रिटेन करना आसान होगा। और तो और, इसके लिए फ्रेंचाइजी को मोटी रकम भी खर्च नहीं करना होगी।


naidunia_image

आईपीएल में क्या है अनकैप्ड प्लेयर का नियम

  • आईपीएल में शुरू से अनकैप्ड प्लेयर का नियम लागू था, लेकिन बीसीसीआई ने 2021 में इसे खत्म कर दिया था। अब फिर से लागू करने पर विचार हो रहा है।
  • नियम के अनुसार, रिटायरमेंट के 5 साल पूरे होने पर खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपए की फीस दी जाती है।
  • इस नियम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टीमें आसानी से और कम खर्च में अपने सीनियर खिलाड़ी को रिटेन कर सकती हैं।

naidunia_image

अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी आए, तो CSK का फायदा

यदि अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी में आने के बाद धोनी चेन्नई की टीम में बने रहते हैं, तो इससे टीम को फायदा होगा। पिछली बार सीएसके ने 22 करोड़ देकर धोनी को रिटेन किया था। नई व्यवस्था के तहत सिर्फ 4 करोड़ रुपए खर्च करना होंगे।