IND vs NZ: भारत को मिली इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार, मैट हेनरी के सामने 'शर्मसार' हुई बल्लेबाजी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार मिली।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 04:06:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 04:26:52 PM (IST)
मैट हेनरीHighLights
- चौथे मैच में न्यूजीलैंड टीम की वापसी
- भारतीय बल्लेबाजी 89 रनों पर हुई ढेर
- गेंदबाज मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार मिली। 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 100 रन बना पाई और भारत को वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
इसी के साथ कीवी टीम ने वनडे सीरीज में वापसी की। ब्लैक कैप के लिए विल यंग और टिम सीफर्ट ने दमदार बल्लेबाजी की। मध्यक्रम में फिन एलन ने 41 रनों की अक्रामक पारी खेलकर टीम का स्कोर 330 के पार कराया। 50 ओवर में सभी विकेट खोते हुए स्कोर बोर्ड पर 333 रनों का स्कोर लगाया।
पहले ओवर में लगे 3 झटके
दूसरी पारी में भारत 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारत आखिर तक इन झटकों से ऊभर नहीं पाया। मैट हेनरी की आग उगलती हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज सरेंर करते चले गए।
89 रनों पर ढेर भारतीय बल्लेबाजी
हेनरी ने पहले ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शिकार बनाया। इसके बाद 26.4 ओवर में भारत सभी विकेट खोकर 89 रनों पर ढेर हो गया। इस भारतीय बल्लेबाजी की किसी ने कल्पना भी नहीं थी। यह हार भारत की वनडे में दूसरी बड़ी हार है।
हैनरी ने झटके 6 विकेट
चौथे वनडे में कीवी गेंदबाज मैट हेनरी ने 6 विकेट अपने नाम किए। 9.4 ओवर में 27 रन देकर भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा जैमीसन ने एक और मैथ्यू फिशर्स ने तीन विकेट झटके। भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने 30 रनों का स्कोर नहीं बनाया।
दूसरी सबसे बड़ी हार
भारत को 26 साल बाद वनडे में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले श्रीलंका ने साल 2000 में शारजाह में खेले गए एक मैच में भारत को 245 रनों से हराया था।