_2026111_16579_m.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में टी-20 सीरीज का पांचवां आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। हालांकि, भारत ने पहले ही सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया था। भारत को चौथे और पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा।
मैच में कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर की फिफ्टी की बदौलत ने भारत ने 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारत को आखिरी के ओवरों में दमदार फिनिश नहीं मिला, जिसकी वजह से टीम इंडिया 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।
भारत की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। संजू सैमसन 4 और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद किशन और अय्यर के बीच शानदार साझेदारी हुई और दोनों ने फिफ्टी लगाई। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।
एडम मिल्ने ने झटके चार विकेट
इसके बाद नमन धीर 33 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 22 रनों का योगदान दिया। कीवी टीम से ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा नाथन स्मिथ और टिकनेर को दो-दो विकेट हासिल हुए।
न्यूजीलैंड की खराब रही शुरुआत
192 रनों के जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और ओपनर बल्लेबाज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डैरिल मिचेल भी 29 रन बना पाए। बाद में ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने दमदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
18 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
टिम सीफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। वहीं, फिलिप्स ने 38 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। फिलिप्स के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले। कीवी टीम ने 18 ओवर में 195 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों की इकॉनमी 9 या इससे अधिक रही। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव