IND vs NZ: गिल की गैरमौजूदगी में अय्यर की अग्निपरीक्षा, आखिरी दो वनडे में तीन बदलाव के साथ उतरेगा भारत
कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:32:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:36:47 AM (IST)
श्रेयस अय्यर करेंगे आखिरी मैचों में कप्तानीHighLights
- श्रेयस अय्यर करेंगे आखिरी मैचों में कप्तानी
- केएल राहुल और गिल हेमिल्टन रवाना
- भारत ODI सीरीज में चल रहा 2-0 से आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है। भारत 2-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया बचे हुए मुकाबलों में बदलाव के संयोजन के साथ उतरेगी। हेमिल्टन में होने वाला तीसरा एकदिवसीय बारिश की वजह से रद हो गया।
जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी साथ गए हैं। ऐसे में शुक्रवार को हो ने वाले चौथे वनडे में टीम की कमान श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी।
टीम संयोजन की चुनौती
कप्तान गिल और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन के सामने बल्लेबाजी क्रम को तय करना चुनौती होगी। रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा, इस पर सबकी नजरें रहेंगी। ईशान किशन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
मध्यक्रम में राहुल के पांचवें नंबर पर खेलने की स्थिति में उनकी जगह अक्षर पटेल या नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। अक्षर पटेल और रेड्डी लंबे समय से बल्ले से खास योगदान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को जगह मिल सकती है।
गेंदबाजी विभाग में बदलाव संभव
इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव संभव है। अंशुल कंबोज की जगह स्टार गेंदबाद मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है। वह लंबे समय से टीम में स्थायी जगह बनाने में नाकाम साबित हुए हैं। इस दौरे पर भी वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में लय को पाना सिराज के पास मौका होगा।