• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 WC 2024: बारबाडोस में मौसम साफ, लॉकडाउन भी हटा, अब उड़ान भरेगी टीम इंडिया, जानिए कब दिल्ली पहुंचेंगे चैंपियन्स

टी20 विश्व कप फाइनल के बाद चक्रवाती तूफान बेरिल ने बारबाडोस को अपनी चपेट में ले लिया था। ग्रांटली एडम्स एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। करीब 3 लाख की आबादी वाले बारबाडोस में लॉकडाउन लगा दिया था। बहरहाल, अब हालात सामान्य हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 08:19:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 09:57:01 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
T20 WC 2024: बारबाडोस में मौसम साफ, लॉकडाउन भी हटा, अब उड़ान भरेगी टीम इंडिया, जानिए कब दिल्ली पहुंचेंगे चैंपियन्स
बारबाडोस में भारतीय क्रिकेट टीम।

HighLights

  1. खराब मौसम के कारण बारबाडोस में अटकी थी टीम इंडिया
  2. BCCI ने भेजा विशेष विमान, आज दिल्ली के लिए होगा रवाना
  3. चैंपियन्स का होगा भव्य स्वागत, PM मोदी से भी मिलेंगे खिलाड़ी

एजेंसी, नई दिल्ली (T20 World champions)। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया की वतन वापसी में देरी हुई। कारण रहा बारबाडोस का मौसम। चक्रवाती तूफान के कारण बारबाडोस का एयरपोर्ट बंद था और टीम इंडिया होटल में रुकी रही।

ताजा खबर यह है कि बारबाडोस का मौसम साफ हो गया है। भारतीय टीम मंगलवार शाम 6 बजे बारबाडोस (लोकल समय) से दिल्ली के लिए चार्टर्ड प्लेन से रवाना होगी। बीसीसीआई ने विशेष विमान की व्यवस्था कर दी है।टीम के बुधवार रात पौने आठ बजे दिल्ली में लैंड होने का अनुमान है।


लॉकडाउन हटा, खिलाड़ी भी घर लौटने को बेताब

भारतीय टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को टी-20 विश्व कप फाइनल में 7 रन से हराकर चौथी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। टीम के खिलाड़ी जल्द से जल्द ट्राफी लेकर भारत पहुंचना चाहते थे, लेकिन यह हो नहीं सका। बारबाडोस की सरकार ने चक्रवात को देखते हुए रविवार शाम 6 बजे से एयरपोर्ट बंद कर दिया था।

करीब 3 लाख की आबादी वाले बारबाडोस की सरकार ने रविवार की रात आठ बजे से ही लॉकडाउन लगा दिया था। इसके बाद से सब अपने घरों और होटलों के अंदर थे। सोमवार दोपहर को जब तूफान शांत हुआ तो सरकार ने लॉकडाउन हटाया।

naidunia_image

तूफान के कारण कौन-कौन फंसा

  • भारतीय टीम और उनके परिवार के सदस्य
  • बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई के अन्य सदस्य
  • स्टार स्पोर्ट्स क्रू, भारतीय मीडिया के सदस्य और बहुत सारे प्रशंसक भी फंसे

संसद में भारतीय टीम की सराहना

बारबाडोस में टी-20 विश्व कप 2024 जीतने पर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में भारतीय क्रिकेट टीम को सराहा गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश के युवा और खिलाड़ी इस जीत से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली पूरी टीम की प्रशंसा की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।