• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

इंदौर में होगा 'महासंग्राम', सीरीज कब्जाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें लाइव मैच?

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी रोमांचक वनडे सीरीज अब अपने चरम पर पहुंच गई है। वडोदरा में भारत की जीत और राजकोट में कीवी टीम के जोरद...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Jan 2026 04:49:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jan 2026 04:49:50 PM (IST)
इंदौर में होगा 'महासंग्राम', सीरीज कब्जाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें लाइव मैच?
इंदौर में होगा 'महासंग्राम'।

HighLights

  1. इंदौर में भारत-कीवी टीम का फाइनल मुकाबला
  2. क्या इंदौर में फिर चलेगा भारतीय शेरों का बल्ला
  3. न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती के लिए तैयार हो जाएं

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी रोमांचक वनडे सीरीज अब अपने चरम पर पहुंच गई है। वडोदरा में भारत की जीत और राजकोट में कीवी टीम के जोरदार पलटवार के बाद, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। अब सबकी निगाहें इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां रविवार को होने वाला 'महामुकाबला' यह तय करेगा कि सीरीज की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। चलिए जानते हैं इस निर्णायक मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी...

निर्णायक जंग: कब, कहां और कितने बजे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह 'करो या मरो' का मुकाबला 18 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। इंदौर की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, ऐसे में यहां रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

  • तारीख: 18 जनवरी 2026 (रविवार)
  • मैदान: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
  • टॉस का समय: दोपहर 1:00 बजे
  • मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: कहां देखें मैच?

यदि आप मैदान पर जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं, तो घर बैठे इन माध्यमों से लाइव एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं:

  • TV पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर मैच का सीधा प्रसारण होगा।
  • मोबाइल पर: जियो-हॉटस्टार (Jio-Hotstar) ऐप पर आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वॉड: कौन होगा इन-आउट?

भारतीय टीम की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि कीवी टीम का नेतृत्व माइकल ब्रैसवेल कर रहे हैं।

टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडेन लेनोक्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, आदित्य अशोक।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी, रायपुर बनेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 'होम ग्राउंड'

इंदौर टीम इंडिया के लिए है लकी

इंदौर का होल्कर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए काफी लकी रहा है। यहां की बाउंड्री छोटी होने के कारण रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों से आतिशी पारी की उम्मीद की जा रही है। वहीं, कीवी गेंदबाज काइल जैमीसन भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए चुनौती बन सकते हैं।