एक दिन...दो अलग-अलग युवा भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, रिकॉर्ड्स बुक में मचाई हलचल
24 नवंबर 2026 सोमवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम रहा। इस दिन दो भारतीय युवा बल्लेबाजों ने जमकर सनसनी मचाई।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 10:43:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 10:43:37 AM (IST)
वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्याHighLights
- प्रियांश आर्या और वैभव ने बनाए विश्व रिकॉर्ड
- प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ ठोका शतक
- वैभव ने 52 गेंदों में ठोक दिया दोहरा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 24 नवंबर 2026 सोमवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम रहा। इस दिन दो भारतीय युवा बल्लेबाजों ने जमकर सनसनी मचाई। अलग-अल मैदानों पर ऐसी बल्लेबाजी का उदाहरण पेश किया जिससे रिकॉर्ड्स बुक में हलचल मच गई।
पहले दिल्ली के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए प्रियांश आर्या ने 181 रनों की तूफानी पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए।
प्रियांश आर्या के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ मचा दी और मात्र 52 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया। वैभव की इस बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत हैरान है।
इस पारी के दम पर वैभव ने कई बड़े विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने दोहरा शतक पूरा करने के लिए 28 छक्के लगाए। भारत ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
प्रियांश ने तोड़े कई रिकॉर्ड
बता दें कि, पहले प्रियांश आर्या ने 68 गेंदों पर 181 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 19 छक्के ठोके। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा है।
केएल राहुल ने इसी साल आईपीएल में खेलते हुए 152 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा मेंस टी20 क्रिकेट में आर्या ने एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन की बराबरी की है, जिन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हुए 19 छक्के जड़े थे।
वैभव का आया तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 28 छक्के निकले। सूर्यवंशी ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने लिस्ट-ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी- 52 बॉल
चाड बोव्स- 103 बॉल
ट्रेविस हेड- 114 बॉल
एन. जगदीसन- 114 बॉल
लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी - 28
डार्सी शॉर्ट - 23
बेवन जैकब्स - 21