हार्दिक पांड्या के बाद कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान? रेस में चार दिग्गजों के नाम शामिल
टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर से फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी जा सकती है।
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 04:33:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 04:46:30 PM (IST)
फाइल फोटोHighLights
- मुंबई इंडियंस देगी अनुभव को तरजीह ?
- दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी जाएगी कप्तानी
- अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस टीम में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं है वह अब आधिकारिक तौर पर पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। आईपीएल 2027 में वह पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खेलते हुए दिखाई देंगे।
साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। इसके बाद आईपीएल 2025 और 2026 का सीजन हार्दिक पांड्या के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। दोनों सीजन में टीम का प्रदर्शन सामान्य रहा।
अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल
लेकिन, अब हार्दिक पांड्या टीम का साथ छोड़ गए हैं और वह पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए। हार्दिक की जगह टीम में अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। अर्शदीप के आने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी आक्रमण काफी अक्रामक हो गया है। जसप्रीत बुमराह के साथ वह गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पांड्या के बाद मुंबई की कप्तानी कौन संभालेगा। रोहित शर्मा के पास वापस टीम की कमान चली जाएगी या सूर्या को एक बार फिर से कप्तान बनाया जाएगा। टीम के नेतृत्व को देखते हुए चार दिग्गज खिलाड़ियों के नाम रेस में शामिल है।
रोहित शर्मा
टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर से फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुभव को तरजीह दी जाएगी क्योंकि भविष्य के लिए उपकप्तान को तैयार किया जाएगा।
जसप्रीत बुमराह
स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी कप्तानी की रेस में चल रहा है। बीते सीजन में सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। वह एमआई के प्रबल दावेदार के तौर पर देखे जा रहे हैं।
तिलक वर्मा
अगर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तानी का फैसला लिया जाए तो तिलक वर्मा इसमें प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वह इस समय भारतीय टीम के उपकप्तान भी है। वह लगातार मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। सूर्या ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप जिताया था। हालांकि, बीते कुछ समय से वह लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं। यह चिंता का विषय है।