• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup Records: वर्ल्ड कप के टॉप 10 गेंदबाज, जिन्होंने लिए सबसे ज्यादा विकेट

ICC World Cup Records: वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा पहले स्...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 03:38:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 03:54:41 PM (IST)
ICC World Cup Records: वर्ल्ड कप के टॉप 10 गेंदबाज, जिन्होंने लिए सबसे ज्यादा विकेट
आईसीसी वनडे विश्व कप रिकॉर्ड

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Cup Records: वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इससे पहले टीमों के बीच वार्म-अप मैच खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया का पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। हालांकि बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा पहले स्थान पर हैं। टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोई भी भारतीय बॉलर नहीं है।

ग्लेन मैकग्रा ने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 39 वनडे वर्ल्ड कप मैचों में 71 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथिया मुरलीधरन है। उन्होंने विश्व कप के 40 मैचों में 68 विकेट लिए हैं। आईसीसी वनडे विश्व कप की लिस्ट में लसिथ मलिंगा भी शामिल हैं। मलिंगा ने 29 मैचों में 56 विकेट लिए हैं।


चौथे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम है। उन्होंने 30 मैचों में 55 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज चमिंडा वास पांचवें रैंक पर है। उन्होंने 31 मैच में 49 विकेट लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 49 विकेट के साथ छठवें स्थान पर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 18 मैचों में हासिल की है। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट जहीर खान ने लिए है। उन्होंने 23 मैचों में 44 विकेट लिए हैं।

आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी देश मैच ओवर मेडन ओवर रन विकेट औसत बेस्ट
ग्लेन मैकग्ना ऑस्ट्रेलिया 39 325.5 42 1292 71 18.20 7/15
मुथिया मुरलीधरन श्रीलंका 40 343.3 15 1335 68 19.63 4/19
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 29 232.2 11 1281 56 22.88 6/38
वसीम अकरम पाकिस्तान 38 324.3 17 1311 55 23.84 5/28
चमिंडा वास श्रीलंका 31 261.4 39 1040 49 21.22 6/25
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 18 156.1 8 726 49 14.82 6/28
जहीर खान भारत 23 198.5 12 890 44 20.23 4/42
जवागल श्रीनाथ भारत 34 283.2 21 1224 44 27.82 4/30
इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका 22 191.5 5 847 40 21.18 5/45
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 19 184 18 850 39 21.79 5/27