• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस का गलत फैसला! टॉस जीतकर भारत को दी बल्लेबाजी, रोहित का ऐसा था रिएक्शन

World Cup Final 2023: पैट कमिंस ने कहा कि हम पहले बॉलिंग कर रहे हैं। सूखा विकेट लग रहा है। ओस बड़ा फैक्टर साबित होगा। इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 19 Nov 2023 02:28:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Nov 2023 02:36:39 PM (IST)
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस का गलत फैसला! टॉस जीतकर भारत को दी बल्लेबाजी, रोहित का ऐसा था रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस। (फोटो- आईसीसी एक्स हैंडल)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup Final 2023 IND vs AUS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तन पैट कमिंस ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आखिर कमिंस ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय क्यों किया। उन्होंने यह बात बताई। वहीं, रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।

पैट कमिंस ने कहा कि हम पहले बॉलिंग कर रहे हैं। सूखा विकेट लग रहा है। ओस बड़ा फैक्टर साबित होगा। इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना बेहतर होगा। विश्व की शुरुआत अच्छी नहीं थी। उसके बाद हमनें कोई गलती नहीं की। यह सब पूरी तरह से सिस्टमैटिक है। हमनें भारतीय प्लेयर्स के साथ बहुत मैच खेला है। हम सेमीफाइनल वाली टीम के साथ उतर रहे हैं।


ओस की वजह से गेंदबाजी का फैसला

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को स्लो करने के लिए रोलर चलाया गया। यहां काली मिट्टी की पिच है। पैट कमिंस ने कहा कि इस मुकाबले में ओस से अंतर पैदा होगा। इस वजह से भारत को पहले बल्लेबाजी दी, ताकि ओस से बच सके। उन्होंने कहा, इस शहर और स्टेडियम में ओस ज्यादा पड़ती है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने संकेत दिए थे कि ओस को देखते हुए बल्लेबाजी में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिन में बल्लेबाजी आसान होगी, लेकिन दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है। पैट कमिंस पहले से सोच के आए थे कि टॉस जीतने पर गेंदबाजी करेंगे।

मैं पहले बल्लेबाजी करता- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टॉस हारने पर कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर टॉस जीतते को पहले बल्लेबाजी करते। पिच अच्छी लगी रही है। रन बनाना जरूरी है। रोहित ने कहा, 'हमें बेस्ट खेलना है। मुझे पता है कि हमारे समाने क्या है। ग्राउंड पर सही निर्णय लेने होंगे। हमने टीम में बदलाव नहीं किया।'