खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virender Sehwag: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम की चुटकी ली है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। जिसे पढ़कर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान का विश्व कप से बाहर होना तय है। यदि उसे सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो इंग्लैंड को 287 रन से हराना होगा।
वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम के मजे लिए है। उन्होंने बाय-बाय पाकिस्तान की फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि पाकिस्तान जिंदाभाग, घर वापसी सुरक्षित हो। सहवाग ने अपने ट्वीट को रीट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान की खास बात है कि जिस टीम को वो सपोर्ट करता है। वो भी उनकी तरह ही खेलने लग जाती है। माफ करना श्रीलंका।
Pakistan ki khaas baat hai ki jis team ko Pakistan support karti hai, woh team Pakistan ki tarah khelne lagti hai 😂.
Sorry Sri Lanka. https://t.co/Qv960oju2m
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 10, 2023
पाकिस्तान श्रीलंका की जीत की दुआ कर रहा था, ताकि उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना पूरा हो जाए। लेकिन श्रीलंका 5 विकेट से मैच हार गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल तय हो गया है। इस मैच से टीम के गेंदबाजों ने लय हासिल कर ली है। गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उसके गेंदबाजों ने श्रीलंका को खुलकर खेलने नहीं दिया। उनकी बॉलिंग के सामने श्रीलंका टीम चार की रनरेट से रन नहीं बना सकी। पूरी टीम 171 रन पर ढेर हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। यह न्यूजीलैंड की लगातार चार हार के बाद पहली जीत है।