
खेल डेस्क, नई दिल्ली। ODI World Cup 2023 Final: विश्व कप फाइनल 2023 का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत चौथी और ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में पहुंची। मैच से पहले टॉस की चर्चा होती है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस को फैक्टर मानने से मना कर दिया। क्या आप जानते हैं कि वनडे विश्व कप फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम कितनी बार चैंपियन बनी है। तो आइए आपको बताते हैं कि क्रिकेट इतिहास के इस रिकॉर्ड के बारे में।
पिछले 12 वनडे विश्व कप फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम चार बार चैंपियन बनी है। आछ बार टॉस हारने वाली टीम जीती है। 1987 में ऑस्ट्रेलिया, 1992 में पाकिस्तान, 1996 में श्रीलंका और 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर विश्व कप का खिताब जीता है। वहीं, वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस हारने के बाद 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज, 1983 में भारत, 1999 और 2003 में ऑस्ट्रेलिया, 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड टीम फाइनल जीती हैं।
टीम इंडिया ने चार विश्व कप फाइनल में तीन बाद टॉस गंवाया है। 1983 और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत टॉस हार गई थी। इसके बाद बावजूद चैंपियन बनी। 2003 फाइनल में टॉस जीता लेकिन चैंपियनशिप गंवा बैठी। वहीं, 2023 के विश्व कप में रोहित ब्रिगेड टॉस हार गई है।