• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • IPL समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SRH vs GT Dream11: ट्रेविस हेड या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

SRH vs GT Dream11 Prediction: इस मैच से पहले सनराइजर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिला। जिससे वे फ्रेश होकर मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा 8 मई को लखनऊ स...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 15 May 2024 08:11:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 May 2024 10:12:55 PM (IST)
SRH vs GT Dream11: ट्रेविस हेड या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी
SRH vs GT Dream11

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ तो गुजरात टाइटंस प्रतिष्ठा के लिए खेलेंगे।
  2. राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा मुकाबला।
  3. जीत के साथ विदा लेना चाहेगी गुजरात टाइटंस।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs GT Dream11 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक जीत दूर है। गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफाई करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी गुजरात यह मैच अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। GT जीत के साथ इस सीजन को अलविदा कहना चाहेगी। पैट कमिंस की टीम की नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। सनराइजर्स को इसके बाद एक मुकाबला और खेलना है। उनका नेट रनरेट +0.406 है। SRH के 12 मैचों में 14 अंक है। वह अधिकतम 18 प्वाइंट्स हासिल कर सकती है। जिससे अंक तालिका में शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा।

इस मैच से पहले सनराइजर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिला। जिससे वे फ्रेश होकर मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद उसके हौसले बुलंद है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 166 रन का टारगेट 9.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। हैदराबाद ने इस सत्र में जहां स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं शर्मनाक हार भी झेली है। पिछले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी ट्रेविस और अभिषेक पर निर्भर है। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम बिखर जाती है। ऐसे में नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद को बेहतर खेल दिखाना होगा।


वहीं, 13 मैचों में पांच जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 11 अंक है। वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात में संतुलन नजर नहीं आया है। हार्दिंक की कप्तानी में GT ने 2022 का खिताब जीता। फिर पिछले साल टीम को फाइनल में पहुंचाया। मोहम्मद शमी के न होने से टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। डेविड मिलकर फॉर्म में नहीं दिखे हैं, लेकिन आखिरी मैच में उपयोगी पारी जरूर खेलना चाहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 (SRH vs GT Dream11 Prediction

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- ट्रेविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर

ऑलराउंडर- नितेश रेड्डी

गेंदबाज- पैट कमिंस, राशिद खान, टी नटराजन, जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (SRH vs GT Probable XI)

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।