• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

ग्वालियर की इशिका चौधरी को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बधाई, एशियन गेम्स में हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इशिका और पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 04:26:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 04:26:37 PM (IST)
ग्वालियर की इशिका चौधरी को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बधाई, एशियन गेम्स में हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व
इशिका चौधरी, स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी, फाइल फोटो

HighLights

  1. केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने इशिका को दी बधाई
  2. इशिका ने क्रिकेट बल्ला छोड़ा थामी हॉकी स्टिक
  3. हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर/दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी एवं ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉल कर बात की और उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इशिका और पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। ग्वालियर की बेटी के रूप में इशिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे ग्वालियर का गौरव बढ़ाया है।


2028 के लिए किया क्वालीफाई

उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई करने पर इशिका और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब से ही ओलंपिक की तैयारी में जुटने का समय है।

बातचीत के दौरान इशिका ने अपने प्राथमिक गुरु अविनाश भटनागर और ग्वालियर अकादमी से मिले प्रशिक्षण को अपने खेल के सफर में महत्वपूर्ण बताया।

बता दें, भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में ग्वालियर अकादमी की पूर्व खिलाड़ी इशिका सहित पी. सुशीला चानू और खरिबाम बिचू देवी ने अहम भूमिका निभाई।

क्रिकेट का बल्ला छोड़ थामी हॉकी स्टिक

ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र मेहर कॉलोनी की निवासी इशिका चौधरी को छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना पसंद था और एक क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं।

लेकिन मां की जिद के चलते इशिका ने क्रिकेट का बल्ला छोड़कर नन्हे-नन्हे हाथों में हॉकी स्टिक थामी और वर्ष 2011 में दर्पण मिनी स्टेडियम में मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर के सानिध्य में हाकी की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के जिला अस्पताल में 6 घंटे बिजली गुल, सात मरीजों के ऑपरेशन टले, कई घंटों तक एक्स-रे और सीटी जांच हुई ठप

एक साल में ही खेल में अन्य खिलाड़ियों से अलग दिखने वाली इशिका ने परिजन और गुरु अविनाश की अपेक्षाओं को और बढ़ा दिया। वर्ष 2012 में गुरु अविनाश भटनागर ने मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की चयन प्रक्रिया में इशिका को उतारा।

इशिका ने अपनी स्किल और मेहनत से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर ग्वालियर में संचालित हॉकी अकादमी में प्रवेश लिया।

जूनियर राष्ट्रीय हाकी टीम से शुरू हुआ सफर

अकादमी में चयन के बाद इशिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इशिका का चयन जूनियर राष्ट्रीय हाकी टीम के लिए किया गया और वर्ष 2019 में अर्जेंटीना में यूथ ओलंपिक खेलों में इशिका चौधरी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

उसके बाद चीन में आयोजित एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम और इशिका चौधरी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ और अभी हाल ही में जापान में आयोजित एशियाई गेम में भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास लिखा है।

बता दें, इशिका चौधरी महिला हॉकी के 52 वर्षों के इतिहास में मध्य प्रदेश से पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व कप हाकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 400 करोड़ के हजार बिस्तर अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, आग बुझाने का फायर सिस्टम गायब, पाइप-नोजल और होज रील कपलिंग चोरी