• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

दुनिया को स्नूकर सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप

बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्थानीय यशवंत क्लब में 21 नवंबर तक वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप आयोजित किया जा रहा है।

By Kapeesh DubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:58:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 11:11:37 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुनिया को स्नूकर सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप
यशवंत क्लब में बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान शाट खेलते केतन चावला।

HighLights

  1. इस स्पर्धा में 30 से अधिक देशों के लगभग 150 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
  2. साल 1875 में जबलपुर में ब्रिटिश सेना की ऑफिसर्स मेस में शुरू हुआ था स्नूकर
  3. जबलपुर के नर्मदा क्लब में वह टेबल रखी है, जिस पर पहली बार स्नूकर खेला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में डेढ़ सौ साल में पहली बार विश्व चैंपियनशिप हो रही है। दुनिया की निगाह भारत पर है और भारत की उम्मीदों का भार इंदौर के होनहारों के कंधों पर है। बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएसएफआई) की स्थापना के 100वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी इंदौर को सौंपी गई।

बीएसएफआई के तत्वावधान में स्थानीय यशवंत क्लब में 12 से 21 नवंबर तक वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप आयोजित किया जा रहा है। स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार को हुआ, जबकि प्रथम चरण के मैच शुक्रवार से शुरू होंगे। स्पर्धा में 30 से अधिक देशों के लगभग 150 से ज्यादा चुने हुए महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


भारतीय टीम को मजबूती मिली

बीएसएफआई के सचिव सुनील बजाज ने बताया कि स्पर्धा में इंदौर और मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपस्थिति से भारतीय टीम को मजबूती मिली है। इंदौर के केतन चावला और रितिक जैन के साथ ही भोपाल के अनुराग गिरी और पीयूष कुशवाह भारतीय चुनौती पेश करेंगे। केतन दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। हाल ही में चीन में संपन्न वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप में उन्होंने अपने प्रदर्शन के सहारे भारत को रजत पदक दिलाया था।

केतन बिलियर्ड्स के भी अच्छे खिलाड़ी हैं और 13 बार के राज्य चैंपियन हैं। रितिक जैन भारत के नौवें क्रम के खिलाड़ी हैं। वहीं अनुराग गिरि राष्ट्रीय उपविजेता हैं, जबकि पीयूष कुशवाह राज्य के नंबर एक खिलाड़ी हैं। इनके अलावा इंदौर की ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमी कमानी और इशिका शाह भी स्पर्धा के महिला वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। अमी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई पदक जीत चुकी हैं।

शादी की तैयारी के बीच अभ्यास के लिए निकाल रही स​मय

इशिका शाह कामनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता हैं। उनकी इसी माह शादी भी है, लेकिन शादी की तैयारी के बीच वे अभ्यास के लिए समय निकाल रही हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश के कमल चावला और मो. हुसैन भी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

जबलपुर में हुई थी शुरुआत

साल 1875 में जबलपुर में ब्रिटिश सेना की ऑफिसर्स मेस में लेफ्टिनेंट नेविल चेम्बरलेन ने मौजूदा 15 लाल गेंदों और एक काली गेंद में कई रंगीन गेंदों को जोड़कर ब्लैक पूल के क्लासिक खेल का प्रयोग किया। अब इस स्थान का नाम नर्मदा क्लब है। मिलिट्री अकादमी में नौसिखिए कैडेट्स को ‘स्नूकर्स’ कहा जाता था।

ऐसा माना जाता है कि चेम्बरलेन ने क्लासिक अंग्रेजी बिलियर्ड्स के टेबल के चारों ओर मौजूद सभी लोगों को ‘स्नूकर्स’ कहा और इस तरह इस गेम का अनोखा नाम ‘स्नूकर’ पड़ गया। नर्मदा क्लब में अभी भी वह टेबल रखी है, जहां पहली बार अंग्रेज अफसर नेविल चेम्बरलेन ने स्नूकर खेला था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप, यशवंत क्लब में आयोजन

इस तरह मिली मेजबानी

वर्ष 2024 में दोहा में आईबीएसएफ की वार्षिक साधारण सभा में भारत ने यह प्रस्ताव दिया कि 2026 बीएसएफआई की स्थापना का 100वां वर्ष है। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी हमें सौंपी जाए। दिक्कत यह थी कि आईबीएसएफ का मंगोलिया के साथ चार साल का अनुबंध था। तय कार्यक्रम के अनुसार विश्व चैंपियनशिप भी वहीं होनी थी।

भारत की ओर से सुनील बजाज ने प्रस्ताव दिया कि मंगोलिया के अध्यक्ष, सचिव भी मौजूद हैं, जिनसे पूछा जा सकता है। आईबीएसएफ के सभी देशों के प्रतिनिधियों ने एक साथ भारत को मेजबानी सौंपने पर सहमति दी। इसके बाद इंदौर को चुना।

यह भी पढ़ें- इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप खेलने आएगी पाकिस्तान की टीम, सरकार ने वीजा अनुमति दी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।