• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • कूल ऐप्स

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp Avatar Feature: वाट्सएप की प्रोफाइल पिक्‍चर बनेगी शानदार, इन यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ अवतार फीचर

WhatsApp Avatar Feature: वाट्सएप ने एक और नया फीचर पेश किया है। यह फीचर प्रोफाइल पिक्चर में आपका नया अवतार दिखाएगा। फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 05:53:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 06:01:25 PM (IST)
WhatsApp Avatar Feature: वाट्सएप की प्रोफाइल पिक्‍चर बनेगी शानदार, इन यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ अवतार फीचर
WhatsApp Avatar Feature: वाट्सएप ने एक और नया फीचर पेश किया है। यह फीचर प्रोफाइल पिक्चर में आपका नया अवतार दिखाएगा। फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे जल्द सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp Avatar Feature: वाट्सएप में एक नए फीचर की एंट्री हो गई है। इस फीचर के साथ अब प्रोफाइल फोटो जोड़ने का मजा दोगुना होने वाला है। WhatsApp के इस नए फीचर का नाम अवतार (Avatar) है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल पिक्चर में दोस्तों और रिश्तेदारों को अपना नया अवतार दिखा सकता है। यूजर्स WhatsApp सेंटिंग में जाकर डिजिटल एक्सप्रेशन के अवतार स्टिकर्स को सेट कर सकते हैं। WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetalnfo ने नए फीचर की जानकारी ट्विटर पर दी है।

ट्विटर पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetalnfo ने अपने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में आप अवतार का नया स्टिकर पैक देख सकते हैं। नए अपडेट के बाद WhatsApp अपने आप एक नया स्टिकर पैक बना लेगा। आप इसे आसानी से दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इस अवतार फीचर में इसे आप किसी भी प्रोफाइल पिक्चर के रूप में सेट कर सकते हैं।


naidunia_image

बीटा यूजर्स को मिल रहा है फीचर

WABetalnfo के अनुसार कंपनी फिलहाल इस फीचर को चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे ग्लोबल यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन में रोल आउट किया जाएगा। यदि आप बीटा टेस्टर हैं और आपको WhatsApp सेटिंग्स में अवतार का विकल्प दिखाई देता है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए काम की खबर, अब 1024 मेंबर्स कर सकेंगे ऐड

WhatsApp Tips: अब व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज को कर सकेंगे Edit, जानें कैसे काम करेगा ये फीचर