• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 11: 100 चार्जिंग, 256GB स्टोरेज के साथ नई डिजाइन, जानिए वनप्लस के अपकमिंग फोन में क्या होगा खास

OnePlus 11: वनप्लस 11 क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+AMOLED डिस्प्ले, 16 जीबी ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 06 Dec 2022 05:46:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Dec 2022 05:46:32 PM (IST)
OnePlus 11: 100 चार्जिंग, 256GB स्टोरेज के साथ नई डिजाइन, जानिए वनप्लस के अपकमिंग फोन में क्या होगा खास
OnePlus 11: वनप्लस 11 क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+AMOLED डिस्प्ले, 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी हो सकती है।

OnePlus 11: वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) 2022 में लॉन्च हुए सबसे बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। इसके बाद कंपनी ने 10 सीरीज में वनप्लस 10आर (OnePlus 10 R) और वनप्लस 10टी (OnePlus 10T) फोन लॉन्च किए। अब वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप में वनप्लस 11 (OnePlus 11) को लॉन्च करने वाली है। अगले साल में इसक मार्केट में आने की उम्मीद है। इस हैंडसेट से जुड़ी कई लीक सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 11 (OnePlus 11) में एक बड़ा कैमरा बम्प हो सकता है। जिसमें सेंसर और सर्कल के अंदर एलईडी फ्लैश लाइट होगी। लीक हुई फोटोज से पता चला है कि वनप्लस 11 फॉरेस्ट एमरल्ड और वोल्केनिक ब्लैक कलर में आएगा।

OnePlus 11 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 11 क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+AMOLED डिस्प्ले, 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस के अपकमिंग गैजेट में UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। प्रीमियम स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 32 मेगापिक्सल 2X टेलिफोटो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।


OnePlus 11 का ऑपरेटिंग सिस्टम

वनप्लस 11 के एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि जल्द ही अगले फ्लैगशिप फोन में चार एंड्रॉयड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। वनप्लस 11 भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

बच्चे को पड़ गई है स्मार्टफोन चलाने की लत, इस तरह छुड़वाएं ये आदत

यूपीआई से गलत अकाउंट में भेज दिए पैसे, ये हैं रिफंड पाने का तरीका

एक रिचार्ज और 56 दिनों की छुट्टी, इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे

बीएसएनएल के 200 रुपये से कम में किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स