Google Map नहीं, अब MAPPLS राह करेगा आसान, जानें देसी नेविगेशन ऐप में क्या है खासियत
MAPPLS सिर्फ रास्ता बताने या रियल टाइम लोकेशन बताने का ही काम नहीं करता है, बल्कि यह ट्रैफिक सिग्नल, सड़क के गड्ढों के अलावा रास्ते में आने वाली अन्य बाधाओं के प्रति भी अलर्ट देता है।
Publish Date: Fri, 24 May 2024 10:02:45 AM (IST)
Updated Date: Fri, 24 May 2024 11:10:17 AM (IST)
MAPPLS स्पीड लिमिट को दिखाता है, जिससे यूजर्स को यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने में मदद मिलती है।HighLights
- MAPPLS भारत की स्वदेशी उपग्रह नेविगेशन प्रणाली NAVIC से डाटा लेता है।
- गूगल मैप्स की तुलना में MAPPLS संभावित रूप से भारतीय भूभाग में ज्यादा सटीक जानकारी देता है।
- Google Map की बात की जाए तो यह Earth Viewer पर निर्भर है, जो Google Earth के लिए विकसित की गई तकनीक है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। Google Map को बीते कुछ समय से वैश्विक स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है। भारतीय नेविगेशन कंपनी ‘मैपमाईइंडिया’ की ओर से विकसित देसी नेविगेशन ऐप MAPPLS की धाक लगातार बढ़ रही है और यूजर्स इसे पसंद भी कर रहे हैं। नेविगेशन के मामले में Google Map लंबे समय से हावी रहा है, जो रास्ता दिखाने, ट्रैफिक अपडेट देने के साथ-साथ रियल टाइम लोकेशन जैसी सेवाएं देता है। लेकिन अब गूगल मैप को भारत में तैयार एक नया दावेदार MAPPLS कड़ी टक्कर दे रहा है। यहां जानें MAPPLS में ऐसी क्या खूबियां हैं, जो गूगल मैप्स में नहीं है।
स्वदेशी उपग्रह प्रणाली से चलता है MAPPLS
आपको बता दें कि MAPPLS भारत की स्वदेशी उपग्रह नेविगेशन प्रणाली NAVIC से डाटा लेता है और यूजर्स को नेविगेशन सेवाएं देता है। गूगल मैप्स की तुलना में MAPPLS संभावित रूप से भारतीय भूभाग में ज्यादा सटीक जानकारी देता है। वहीं दूसरी ओर Google Map की बात की जाए तो यह Earth Viewer पर निर्भर है, जो Google Earth के लिए विकसित की गई तकनीक है।
![naidunia_image]()
Google Map और MAPPLS में कौन ज्यादा बेहतर
- MAPPLS स्पीड लिमिट को दिखाता है, जिससे यूजर्स को यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने में मदद मिलती है। यूजर्स सफर के दौरान खुद को सही स्पीड के साथ नेविगेट कर सकता है। यह शानदार फीचर गूगल मैप में नहीं है।
- MAPPLS सिर्फ रास्ता बताने या रियल टाइम लोकेशन बताने का ही काम नहीं करता है, बल्कि यह ट्रैफिक सिग्नल, सड़क के गड्ढों के अलावा रास्ते में आने वाली अन्य बाधाओं के प्रति भी अलर्ट देता है। ऐसे फीचर गूगल मैप में बहुत ज्यादा अपग्रेड नहीं है।
MAPPLS यूजर्स को फ्लाईओवर के जरिए गाइड करने के लिए स्पष्ट निर्देश और डेडिकेटेड विजुअल भी देता है। Google मैप्स सभी इलाकों में इतना विस्तृत पथ प्रदर्शक नहीं है।
MAPPLS को सिर्फ लोकेशन एक्सेस की जरूरत होती है, वहीं दूसरी ओर Google Maps संपर्क या सूचनाओं जैसी अतिरिक्त अनुमतियों का अनुरोध कर सकता है। लगातार बेहतर हो रहा MAPPLS
Google मैप्स के इंटरफेस की तुलना में MAPPLS को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। MAPPLS अब कई देशों में उपलब्ध है और बेहतर सेवाएं दे रहा है। MAPPLS भारतीय यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो रियल टाइम में स्पीड लिमिट के साथ सड़क की स्थिति के बारे में भी उपयोग जानकारी देता है।