• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़
In-depth

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reel ka Nasha: जान ले रहा डिजिटल नशा… रील पर लाइक और कमेंट के लिए ऐसी दीवानगी, जानलेवा करतब से उजड़ रहे परिवार

डिजिटल नशा सुनने में थोड़ा अटपटा भले ही लगे, लेकिन यह इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील लाइफ में लाइक और कमेंट का चस्का रियल लाइफ में जानलेव...और पढ़ें

By Anil MishraEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 09:40:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Mar 2025 10:23:12 AM (IST)
Reel ka Nasha: जान ले रहा डिजिटल नशा… रील पर लाइक और कमेंट के लिए ऐसी दीवानगी, जानलेवा करतब से उजड़ रहे परिवार
रील्स बनाकर लाइट कमेंट्स जुटाने के साथ ही रील्स देखने की लत भी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रही है। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर में सिलेंडर से गैस लीक की रील बनी जानलेवा
  2. नर्मदापुरम में रील के लिए बाइक चलाते हुए नदी में कूदा
  3. पूरे देश में ऐसे दर्जनों मामले अब तक सामने आ चुके

अमित मिश्रा, नईदुनिया। इंस्टाग्राम, फेसबुक और इंटरनेट मीडिया के तमाम अलग-अलग प्लेटफार्म पर रील बनाने की सनक इस कदर सवार हो चुकी है कि लोग अपनी जान तक खतरे में डालने लगे हैं। ताजा मामले मध्यप्रदेश के ही हैं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

पहली घटना चार-पांच मार्च की रात ग्वालियर में हुई, जहां सिलेंडर से गैस लीक करते हुए रील बनाने के चक्कर में महिला-पुरुष झुलस गए। पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी घटना मध्यप्रदेश के ही नर्मदापुरम की है, यहां रील पर ज्यादा लाइक कमेंट के लिए युवक बाइक चलाते हुए नदी में कूद गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।


न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में ऐसे दर्जनों मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिसमें इंटरनेट मीडिया के जरिये मशहूर होने के लिए लोगों ने जानलेवा करतब किए और अपनी जान से हाथ धो बैठे।

naidunia_image

ग्वालियर चंबल अधिक खतरनाक…अवैध हथियारों के साथ वीडियो बना रहे

ग्वालियर और चंबल अंचल का हथियार प्रेम किसी से नहीं छिपा। सभी के पास लाइसेंसी हथियार तो हैं नहीं, ऐसे में अवैध हथियार खरीदकर युवा, यहां तक कि नाबालिग भी रील बना रहे हैं। यह शौक इन्हें अपराधी बना रहा है, क्योंकि अवैध हथियार के साथ वीडियो बहु प्रसारित होने पर यह पकड़े जाते हैं और जेल जाते हैं।

जेल से छूट जाएं, लेकिन भविष्य चौपट हो जाता है। न सिर्फ अवैध हथियार बल्कि लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाते हैं, जिससे यह अपराधी बन जाते हैं।

मशहूर होने की ऐसी सनक...गुंडों ने बना डाला सिस्टम गाना

मशहूर होने की सनक में एक कदम और आगे शहर के कुछ युवक हैं। इन युवकों को इंटरनेट मीडिया के जरिए खुद को गुंडे, डॉन की तरह दिखाने का शौक है। ऐसे ही गुंडे केशव यादव ने अपने सट्टेबाज साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपए खर्च कर सिस्टम नाम से गाना बना डाला।

naidunia_image

यह वजह...जिसकी वजह से रील लाइफ मौत के मुंह तक ले जा रही:

रील के जरिए कई लोग मशहूर हो गए। इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर रील बनाते हैं, इससे प्रभावित होकर अब घर-घर में लोग रील बनाने के लिए जानलेवा करतब, अजीब हरकत और अश्लील वीडियो तक शूट कर रहे हैं।

इसकी दूसरी बड़ी वजह है, लोगों को लगता है- यह कमाई का सबसे बढ़िया साधन है। जब व्यू लाखों में पहुंच जाते हैं तो पैसा मिलने लगता है।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - Reel बनाने भगवान की प्रतिमा पर चढ़ा अघोरी, लोगों ने पीटा; नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई

बचाव के उपाय भी हैं

  • स्क्रीन टाइम घटाएं: यह इतना आसान नहीं है, इसके लिए खुद को आउटडोर एक्टिविटी में व्यस्त रखें। रीडिंग हेबिट्स रील की वजह से कम हो रही है, बेहतर होगा किताबें, मैगजीन, न्यूजपेपर पढ़ें।
  • बच्चों को दूर रखें: तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तो कतई मोबाइल न दें। इससे अधिक मोबाइल देना है तो इसका समय निर्धारित करें।
  • समस्या बढ़े तो थेरेपी लें: ऐसी समस्या बढ़ने पर डिटॉक्सिफिकेशन थेरेपी है, जिससे स्क्रीन टाइम कम कराया जाता है।

यहां भी क्लिक करें - Reel के लिए स्टंटबाजी पर महिला और हमउम्र ससुर पर मुकदमा, मोबाइल में मिले 23 Video