• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 27 हजार घरों में अगले महीने से कट जाएगा बिजली कनेक्शन, सामने आई ये वजह

UP News: कानपुर में 27 हजार उपभोक्ता ऐसे पाए गए, जिनका बैलेंस निगेटिव होने के बावजूद उन्हें लगातार बिजली मिल रही थी। हालांकि अब यह स्थिति ज्यादा दिन न...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 06:52:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 06:52:34 PM (IST)
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 27 हजार घरों में अगले महीने से कट जाएगा बिजली कनेक्शन, सामने आई ये वजह
27 हजार उपभोक्ताओं के अगले महीने से कटेंगे कनेक्शन।

HighLights

  1. प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा
  2. 75,000 उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर बदल गए
  3. 27 हजार उपभोक्ताओं के अगले महीने से कटेंगे कनेक्शन

डिजिटल डेस्क। कानपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक 75,000 उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

निगेटिव बैलेंस में भी ले रहे बिजली सप्लाई

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 27 हजार उपभोक्ता ऐसे पाए गए, जिनका बैलेंस निगेटिव होने के बावजूद उन्हें लगातार बिजली मिल रही थी। हालांकि अब यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। केस्को एमडी सैमुअल पाल एन ने बताया कि उपभोक्ताओं को अस्थायी राहत देने के लिए सप्लाई जारी रखी गई थी, लेकिन अब अगले 30 दिनों में ऐसे सभी कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएंगे।


स्मार्ट मीटर में पूरी तरह प्रीपेड सिस्टम

स्मार्ट मीटर प्रीपेड व्यवस्था पर काम करते हैं, जिसमें उपभोक्ता को पहले रिचार्ज कराना जरूरी होता है। रिचार्ज खत्म होते ही सप्लाई स्वतः बंद हो जाती है, लेकिन 27 हजार मीटरों में बैलेंस शून्य से भी नीचे चला गया, फिर भी बिजली मिलती रही।

6 महीने से भुगतान न करने वाले 48 उपभोक्ता भी चिन्हित

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 48 उपभोक्ताओं ने पिछले छह महीने से कोई भुगतान नहीं किया, फिर भी उन्हें स्मार्ट मीटर से सप्लाई दी जा रही थी। अब इन उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई होगी।

उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी

MD सैमुअल पाल एन ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था में पारदर्शिता और रियल टाइम खपत की सुविधा है। उपभोक्ता केस्को स्मार्ट बिल ऐप डाउनलोड कर बैलेंस, खपत और रिचार्ज की जानकारी तुरंत ले सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेतावनी और मैसेज भेजने के बावजूद कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। इसलिए अगले 30 दिनों में निगेटिव बैलेंस वाले सभी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'मैं इसकी हत्या कर दूंगी...', हापुड़ में प्रिंसिपल ने छात्रा से की मारपीट और गाली गलौज, Video वायरल

एप डाउनलोड करने की अपील

केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते केस्को स्मार्ट बिल ऐप या यूपीपीसीएल की वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर लें, ताकि कनेक्शन कटने से बचा जा सके।