• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

साफ-सफाई के लिए खोला मकान... दरवाजा खोलते ही कीड़ों से भरा शव देखकर सन्न रह गया दरोगा का बेटा

UP News: कानपुर के सजारी गांव में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पता चला कि यह मकान पीएसी में तैनात ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 02:45:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 02:57:44 PM (IST)
साफ-सफाई के लिए खोला मकान... दरवाजा खोलते ही कीड़ों से भरा शव देखकर सन्न रह गया दरोगा का बेटा
UP दारोगा के घर में पांच दिन पुरानी लाश बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दारोगा के निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल पर शव मिला।
  2. सड़ चुकी थी डेड बॉडी, उसमें कीड़े पड़ चुके थे।
  3. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, कानपुर: उत्तर-प्रदेश के कानपुर के सनिगवां क्षेत्र के सजारी गांव में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक दारोगा के निर्माणाधीन मकान में पांच दिन पुराना शव बरामद हुआ। शव सड़ चुका था और उस पर कीड़े पड़ चुके थे। पूरे क्षेत्र में बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मामला पीएसी में तैनात दारोगा रामचंद्र राजपूत के निर्माणाधीन मकान से जुड़ा है। रामचंद्र राजपूत वर्तमान में श्याम नगर स्थित 37वीं बटालियन पीएसी में तैनात हैं और उनका घर सजारी गांव में बन रहा है। यह मकान अभी निर्माणाधीन अवस्था में है और उसमें बिजली कनेक्शन भी नहीं है, जिससे वहां कोई नहीं रहता।


दीवाली की साफ-सफाई में मिला शव

सोमवार दोपहर दारोगा के बेटे मानपाल सिंह दीवाली पर साफ-सफाई के लिए घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्हें तेज दुर्गंध का अहसास हुआ। दुर्गंध का पीछा करते हुए जब वे प्रथम तल पर पहुंचे, तो बरामदे में एक शव पड़ा देखा। शव बुरी तरह से सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी संतोष शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह शव लगभग पांच दिन पुराना है।

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का लगा रही अंदाजा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिछले कुछ दिनों से एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति गांव के आसपास घूमता देखा गया था। स्थानीय मजदूरों ने बताया कि 19 अक्टूबर को उन्होंने एक युवक को बगल के निर्माणाधीन मकान के पास पत्थर फेंकते देखा था। पुलिस को आशंका है कि वही युवक किसी तरह से दारोगा के मकान में घुस गया होगा और संभवतः किसी दुर्घटना या चोट लगने से उसकी मौत हो गई होगी।

यह भी पढ़ें- UP Crime: दोस्तों संग डिनर पर गए युवक हाईवे पर मिला कुचला शव, हत्या और हादसे की गुत्थी में उलझी पुलिस

दारोगा के बेटे मानपाल ने बताया कि वे दीपावली के दिन मकान में दीपक जलाने गए थे, उस समय सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ दिनों बाद जब वे फिर से पहुंचे, तो यह भयावह दृश्य सामने आया।

यह भी पढ़ें- UP Murder: 4500 रुपये के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, घर से बुलाकर शराब पिलाई फिर हथौड़े से कुचला सिर

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टें मंगाई जा रही हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला हत्या, हादसा या प्राकृतिक मृत्यु का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से जांच जारी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग विभिन्न अटकलें लगा रहे हैं।