• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

UP Murder: 4500 रुपये के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, घर से बुलाकर शराब पिलाई फिर हथौड़े से कुचला सिर

UP Murder Crime: मेरठ जिले में पैसे के विवाद को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या ने सनसनी फैला दी है। 4500 रुपये की मामूली रकम को लेकर आरोपी ने पहले अपने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 25 Oct 2025 06:00:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Oct 2025 06:00:07 PM (IST)
UP Murder: 4500 रुपये के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, घर से बुलाकर शराब पिलाई फिर हथौड़े से कुचला सिर
UP Murder: 4500 रुपये के लिए युवक की निर्मम हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 4500 रुपये के लिए युवक की बेरहम हत्या।
  2. आरोपी ने शराब पिलाकर सिर पर हथौड़ा मारा।
  3. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

डिजिटल डेस्क: मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में 4500 रुपये के विवाद में युवक की निर्मम हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आरोपी निखिल उर्फ निक्की पुत्र सुनील निवासी ग्राम अमरपुर थाना किठौर ने सोहित मलिक पुत्र सुदेशपाल निवासी पसवाड़ा की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने उधार दिए पैसे वापस मांगे थे।

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को सोहित अपने उधार के 4500 रुपये मांगने के लिए निखिल के घर पहुंचा था। उस समय निखिल की मां ने रुपये लौटाने से मना कर दिया और सोहित से अभद्रता भी की थी। इससे नाराज निखिल ने प्रतिशोध की ठान ली।


बुलाकर पिलाई शराब फिर की हत्या

26 अगस्त को निखिल सोहित के घर गया और उसे बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया। अपने घर पर पहले उसे शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसे अमरपुर क्षेत्र के जंगल में एक बाग स्थित नलकूप की छत पर ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी धटनास्थल से भाग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- UP Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप 30 फीट खाई में गिरी, 16 घायल... जिरही मंदिर से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस ने बताया कि आरोपी निखिल को उसके मित्र सन्नी उर्फ शेखर उर्फ घोला पुत्र सुक्रमपाल निवासी ग्राम मोरना, थाना भोपा, जनपद मुजफ्फरनगर ने अपने घर में शरण दी थी ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके।

यह भी पढ़ें- UP Crime: दादी के साथ सो रही 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, शौचालय में खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

थाना प्रभारी विजय राय के अनुसार, पुलिस ने दोनों को शुक्रवार रात अल्लीपुर आलमपुर मोड़, मेरठ रोड से गिरफ्तार किया। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।