• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

सीएम योगी की अपील- लोकल वाली दिवाली मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ में सहभागिता सुनिश्चित करें

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 06:08:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 06:08:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीएम योगी की अपील- लोकल वाली दिवाली मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ में सहभागिता सुनिश्चित करें
योगी आदित्यनाथ, सीएम यूपी, फाइल फोटो

HighLights

  1. सीएम योगी ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं
  2. ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें
  3. लोकल वाली दीवाली मनाने की अपील

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है।

समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है धनतेरस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है।


शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य को भी सराहा

मुख्यमंत्री ने लिखा कि भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं।

प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के ₹84 हजार करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचना हमारे शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने बताई अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ट पारी, 50 से कम रनों की इनिंग को बताकर सभी को चौंकाया

लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार’ प्रदेश के पारम्परिक शिल्पों को आज वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिला रहे हैं।

‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं प्रदेशवासी

मुख्यमंत्री ने अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए इस धनतेरस ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें।

आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है। आइए, ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

नियुक्ति पत्र पाने वालों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को धनतेरस के अवसर पर लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, A से लेकर Z तक यहां देखिए पूरी जानकारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।